Supreme Court Collegium: सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने चार जिला जजों को प्रमोट कर मद्रास हाईकोर्ट में नियुक्त करने की सिफारिश की है। उन चार जजों का नाम आर शक्तिवेल, पी धनबल, चिन्नासामी कुमारप्पन और के राजशेखर है। यह सिफारिश सीजेई डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाले कॉलेजियम ने की है।
दो बार सिफारिश के बाद भी नहीं हुई नियुक्ति
उधर, कॉलेजियम ने जस्टिस संजय किशन कौल और केएम जोसेफ को मद्रास हाईकोर्ट में बतौर जज नियुक्त करने की सिफारिश पर कोई कार्रवाई न करने पर केंद्र के प्रति नाराजगी जताई है। कॉलेजियम ने जनवरी में दोनों जजों की नियुक्ति को लेकर सिफारिश की थी।
और पढ़िए –
कोलेजियम ने मद्रास उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में अधिवक्ता आर जॉन सत्यन को नियुक्त करने की सिफारिश को मंजूरी नहीं देने पर भी केंद्र सरकार पर नाराजगी व्यक्त की।
इस वजह से लटकी नियुक्ति?
सरकार ने जॉन सत्यन की सिफारिश को नामंजूर करने के पीछे इंटेलिजेंस ब्यूरो की एक रिपोर्ट का हवाल दिया था। इसके बाद सत्यन की फ़ाइल वापस कर दी थी। उन पर आरोप है कि उन्होंने सोशल मीडिया पर पीएम मोदी के खिलाफ दो पोस्ट की थी।
और पढ़िए – मानहानि मामले में राहुल गांधी को सजा; जमानत भी मिली, 2019 में कहा था- सभी चोरों का सरनेम मोदी क्यों?
पंजाब-हरियाणा HC के लिए फिर सिफारिश
एक अन्य प्रस्ताव में कॉलेजियम ने पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में वरिष्ठ अधिवक्ता हरप्रीत सिंह बराड़ की नियुक्ति के लिए 25 जुलाई, 2022 की अपनी पहले की सिफारिश को दोहराया है।
यह भी पढ़ें: Explainer: क्या है अमृतपाल का ABC गैंग? NIA ने क्यों बढ़ाया 9 राज्यों में जांच का दायरा? कौन करता है फंडिंग?
संबंधित खबरें
'20 लाख केस का हुआ निपटारा', Delhi SIR को लेकर बोले चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर
32 mins agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
35 mins agoदिल्ली में जंतर मंतर को प्रोटेस्ट लिस्ट से क्यों हटाया? तय किए 3 नए स्थल
2 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 13 अक्टूबर को कटेगी बिजली? देखें एरिया और टाइमिंग
3 hrs agoजंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन बैन, फिर भी दिल्ली पुलिस से CJP ने मांगी इजाजत
3 hrs agoसरकार ने युवाओं के साथ वकीलों और पत्रकारों को भी नहीं छोड़ा- केजरीवाल
5 hrs ago'अब पूरा देश...', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर रोक को लेकर बोले अभिजीत दीपके
5 hrs agoजंतर-मंतर पर अब नहीं कर पाएंगे धरना या प्रदर्शन, दिल्ली पुलिस का बड़ा फैसला
6 hrs agoदिल्ली पुलिस की ब्रो संग मस्ती, CJP प्रोटेस्ट के तनाव के बीच वायरल हुई रील
6 hrs agoदिल्ली-NCR में अचानक क्यों बरसे बादल? IMD की सेटेलाइट तस्वीर से खुला राज
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines