Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के बीच सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को चुनाव प्रचार के लिए अंतरिम जमानत दे दी। तिहाड़ जेल से बरी होने के अगले दिन केजरीवाल ने आप ऑफिस में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी चुनाव में अपने लिए वोट नहीं मांग रहे हैं वे चुनाव जीतते ही अमित शाह को पीएम बनाएंगे।
केजरीवाल के इस बयान पर पलटवार करते हुए बीजेपी प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि हम एक बात कहना चाहेंगे कि चाहे ये उनकी शराब का असर हो या तिहाड़ का। लेकिन, उनके मुंह से एक बात सही निकली। उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनेंगे। उनके बाद किसे पीएम बनाया जाएगा ये भी उन्होंने बता दिया। बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि इसके लिए मैं उन्हें धन्यवाद देना चाहता हूं कि आज उन्होंने मान लिया कि नरेंद्र मोदी दोबारा भारत के प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। शराब पीने के बाद कंट्रोल करें तो सही बात सामने आती है। इतना ही नहीं उन्होंने उत्तराधिकार का प्लान भी बताना शुरू कर दिया कि पीएम मोदी के बाद कौन रहेगा।
वहीं केजरीवाल की जमानत पर गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को चुनाव प्रचार के लिए जमानत दी गई है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के सामने प्रार्थना की थी कि उनकी गिरफ्तारी गलत है, लेकिन सुप्रीम कोर्ट नहीं माना। अंतरिम जमानत केवल 1 जून तक दी गई है और 2 जून को उन्हें एजेंसियों के सामने आत्मसमर्पण करना होगा। अगर अरविंद केजरीवाल इसे क्लीन चिट मानते हैंए तो कानून के बारे में उनकी समझ कमजोर है।
केंद्रीय गृह मंत्री ने तेलंगाना में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि मैं अरविंद केजरीवाल एंड कंपनी और INDI गठबंधन से यह कहना चाहता हूं कि बीजेपी के संविधान में ऐसा कुछ भी उल्लेखित नहीं है। पीएम मोदी इस कार्यकाल को पूरा करने जा रहे हैं और भविष्य में भी पीएम मोदी ही देश का नेतृत्व करते रहेंगे।
मोदी जी हमारे नेता और नेतृत्व करते रहेंगे- जेपी नड्डा
केजरीवाल के अमित शाह के पीएम बनने वाले बयान पर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी पलटवार किया। उन्होंने कहा कि केजरीवाल और पूरा इंडी गठबंधन चुनाव में अपनी विफलता का एहसास होने के बाद घबरा गया है। उनका उद्देश्य देश को गुमराह करना और भ्रमित करना है। मोदी जी को पूर्व से पश्चिम, उत्तर तक लोगों का अपार आशीर्वाद मिल रहा है। मोदी जी हमारे नेता हैं और भविष्य में भी हमारा नेतृत्व करते रहेंगे।
ये भी पढ़ेंः क्या पीएम मोदी अगले साल होंगे रिटायर? जेल से बाहर निकलते ही Arvind Kejriwal का जोरदार हमला
ये भी पढ़ेंः ‘कल्याण सिंह को नहीं किया याद, माफिया का मातम मनाने घर पहुंचे…’, सपा के गढ़ में गरजे योगी आदित्यनाथ
संबंधित खबरें
दिल्ली के किन इलाकों में 2 नवंबर को कटेगी बिजली? चेक करें शटडाउन लिस्ट
4 hrs agoग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
8 hrs agoदिल्ली में आज से Grap की पाबंदियां लागू, BS6 से नीचे के वाहनों पर रहेगी रोक
10 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
20 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
21 hrs agoरामलीला मैदान रैली से आज थमेगी दिल्ली की रफ्तार! ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
1 day agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग में विकास कार्यों का किया उद्घाटन
1 day agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day agoदिल्ली के किन इलाकों में 1 नवंबर को कटेगी बिजली? देखें शेड्यूल
1 day agoदिल्ली-NCR में 5 से 20 नवंबर तक वर्क फ्रॉम होम, निर्माण कार्यों पर भी रोक
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines