Shraddha Murder Case: श्रद्धा वाकर हत्याकांड के तार अब महाराष्ट्र से भी जुड़े गए हैं। गुरुवार को दिल्ली पुलिस की एक टीम महाराष्ट्र में ठाणे (ग्रामीण) के भायंदर खाड़ी क्षेत्र में छानबीन करती दिखी। जानकारी के मुताबिक आफताब ने यहां फोन फेंका था। पुलिस की टीम उसी की तलाश कर रही है।
हालांकि पुलिस टीम ने अभी इस बारे में कुछ अधिक खुलासा नहीं किया है। बता दें इस समय इस मामले में आरोपी आफताब पूनावाला का पॉलीग्राफ टेस्ट दिल्ली की रोहिणी लैब में किया जा रहा है। पुलिस सूत्रों की मानें तो जांचकर्ताओं को इस मामले में अहम सुराग हाथ लगे हैं। जिसे जल्द ही उजागर किया जाएगा।
बता दें दिल्ली हाई कोर्ट पहले ही श्रद्धा वाकर हत्याकांड की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को सौंपे जाने की मांग वाली याचिका खारिज कर चुका है। गौरतलब है कि 18 मई को 26 साल की श्रद्धा वाकर की उसके प्रेमी आफताब अमीन पूनावाला ने गला घोंटकर हत्या कर दी थी। इस सप्ताह की शुरुआत में आरोपी आफताब को गिरफ्तार किया गया था। उसकी गिरफ्तारी के बाद हत्या को लेकर भयानक खुलासे हुए थे। श्रद्वा के 35 टुकड़े कर अलग-अलग जगह उन्हें ठिकाने लगाया था।
संबंधित खबरें
यूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
6 hrs agoदिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, 9 और 10 अक्टूबर को बंद रहेंगी शराब की दुकानें
9 hrs ago'सांसदों को पीटा जा रहा है, मुझे नोचा गया', सड़क पर लेटीं प्रियंका गांधी
1 day agoजंतर मंतर पर प्रदर्शन के दौरान राहुल-प्रियंका हिरासत में, पुलिस बस में बैठे
1 day agoदिल्ली के सीमापुरी में गिरी 4 मंजिला इमारत, 3 की मौत और 8 को निकाला
1 day agoज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के बाद भी जारी रहेगा CJP का प्रदर्शन
1 day agoदिल्ली के कई इलाकों में 8 अक्टूबर को कटेगी बिजली, जारी हुआ शटडाउन शेड्यूल
1 day agoजिमखाना क्लब बेदखली केस में जज ने सुनवाई से खुद को हटाया
1 day ago'अंडरग्राउंड टनल, 7.3KM लंबाई', दिल्ली एयरपोर्ट पर ट्रेन दौड़ाने की तैयारी
1 day agoहिरासत से छूटे राहुल गांधी, पोस्ट में लिखा-कोई देशद्रोही नहीं बचेगा
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines