Shraddha Murder Case: श्रद्धा मर्डर केस में दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को साकेत कोर्ट में कहा कि आरोपी आफताब अमीन एक ट्रेंड शेफ है। वह जानता है कि मांस को कैसे सुरक्षित रखा जाए। उसे एक होटल में शेफ के तौर पर काम किया है। उसने श्रद्धा का कत्ल करने के बाद सूखी बर्फ और अगरबत्ती मंगवाई थी। दलीलों को सुनने के लिए कोर्ट ने अगली सुनवाई की तारीख 20 मार्च तय की है।
मंगलवार को आफताब की पेशी के दौरान कोर्ट में सरकारी वकील अमित प्रसाद ने दिल्ली पुलिस का पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि श्रद्धा की हत्या करने के बाद आफताब ने दूसरी गर्लफ्रेंड बनाई थी। उसे आफताब ने अंगूठी भी उपहार में दी थी। उन्होंने उस पूरी घटना पर अपनी दलील रखी कि कैसे आफताब ने श्रद्धा को मारा था। फिर उसके मांस को प्रिजर्व किया था।
श्रद्धा के किए थे 35 टुकड़े
महरौली इलाके में बीते साल 18 मई को आफताब ने श्रद्धा की हत्या कर दी थी। उसने श्रद्धा के शव के करीब 35 टुकड़े कर तीन सप्ताह तक 300 लीटर की क्षमता वाले फ्रिज में रखा और फिर कई दिनों में धीरे-धीरे कर उन्हें दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में फेंक दिया।
पॉलीग्राफ टेस्ट में स्वीकार की थी हत्या की बात
दिल्ली पुलिस श्रद्धा मर्डर केस में 6629 पन्नों की चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। जांच के दौरान पुलिस ने आफताब का पॉलीग्राफ टेस्ट किया था, जिसमें उसने हत्या की बात स्वीकार की थी। अब तक 150 से ज्यादा गवाहों के बयान दर्ज किए गए हैं।
यह भी पढ़ें: श्रद्धा मर्डर केस: कोर्ट ने आफताब पूनावाला की न्यायिक हिरासत अगले 14 दिनों के लिए बढ़ाई
संबंधित खबरें
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
6 hrs agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
8 hrs agoदिल्ली में 14 अक्टूबर इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, चेक करें एरिया
13 hrs agoदिल्ली में बिजली सब्सिडी के लिए बदले नियम, अब आधार हुआ अनिवार्य
14 hrs agoराहुल गांधी के SC मार्च में दिखीं जन्नत बिश्नोई कौन हैं? DU से क्या नाता
20 hrs agoदिल्ली में आज ट्रैफिक को लेकर अलर्ट, कई सड़कों पर हो सकता है असर
1 day agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 day ago'20 लाख केस का हुआ निपटारा', Delhi SIR को लेकर बोले चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर
1 day agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
1 day agoदिल्ली में जंतर मंतर को प्रोटेस्ट लिस्ट से क्यों हटाया? तय किए 3 नए स्थल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines