हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Video: BJP प्रवक्ता Shehzad Poonawalla से मांफी की मांग क्यों करने लगे Manoj Tiwari

Delhi Assembly Elections 2025: एक टीवी डिबेट शो के दौरान बीजेपी और आप प्रवक्ता के बीच सरनेम को लेकर हुए विवाद के बाद अब बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने बड़ा बयान दिया है। आइये जानते हैं उन्होंने क्या कहा?

विज्ञापन
surname controversy debate

BJP vs AAP surname controversy debate: दिल्ली विधानसभा चुनाव में उपनाम बिगाड़ने को लेकर बड़ा विवाद हो गया है। टीवी डिबेट शो में आप प्रवक्ता ऋतुराज झा और भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने एक दूसरे के उपनाम बिगाड़ने की कोशिश की। पूनावाला ने टीवी डिबेट शो के दौरान ऋतुराज के उपनाम के साथ एक टिप्पणी की, जिसे आप पार्टी पूर्वांचलियों के लिए गाली बता रही है। आप का आरोप है कि पूनावाला ने झा उपनाम को लेकर अपशब्द कहा। इस पर पूनावाला ने अपने खिलाफ झूठा अभियान बताते हुए अनशन का ऐलान कर दिया। उन्होंने कहा कि जब तक आप पार्टी झूठ के लिए माफी नहीं मांग लेती वे अन्न-जल ग्रहण नहीं करेंगे।

पूनावाला के बयान पर पार्टी के सांसद मनोज तिवारी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि आजकल पूर्वांचल समाज को अपशब्द कहने का गाली देने का जैसे एक फैशन चल पड़ा है। जहां तक दिल्ली की बात है यह पूर्वांचल के लोग, भोजपुरी लोग हो, मैथली लोग हो, अवधी लोग हो, संथाली लोग हो, मगही हो यह लोग जब जाते हैं यहां तो अपनी मेहनत से अपनी पहचान बनाते हैं। अपने परिश्रम से दूसरे का घर बनाते हैं। दूसरे को सुविधा देते हैं। ठंड हो, गर्मी हो, बरसात हो, सुविधाएं डोर टू डोर पहुंचाने में बहुत बड़ी भूमिका निभाते हैं।

ये भी पढ़ेंः रमेश बिधूड़ी की CM आतिशी पर फिर फिसली जुबान, कहा- ‘सड़कों पर घूमती हिरनी’

मनोज तिवारी ने की ये मांग

बीजेपी सांसद ने कहा कि कल की एक डिबेट में बोली गई एक आपत्ति जनक बात से जो एक चैनल पर भाजपा प्रवक्ता शहजाद पुना वाला और आम आदमी प्रवक्ता ऋतुराज झा के बीच हुई, इसकी मैं कड़ी निंदा करता हूं। बिल्कुल ही चाहे कोई कितना भी आपको प्रवोक करें, हम अपने भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता से हमेशा यह अपेक्षा करते हैं, पार्टी हमेशा अपेक्षा करती है कि उसे अपने को संस्कारित और सुविचार रखना है। इसलिए शहजाद पूनावाला के मुंह से निकली बात की मैं कड़ी निंदा करता हूं। पार्टी भी इसका संज्ञान लेगी, ऐसा मुझे विश्वास है। शहजाद पूनावाला भी इस पर बिना किसी टीका टिप्पणी के क्षमा मांग ले, ऐसा मैं चाहता हूं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें