Air Pollution in Delhi-NCR Latest Update: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत एनसीआर के नोएडा, फरीदाबाद, गुरुग्राम और गाजियाबाद में वायु प्रदूषण गंभीर स्थिति में पहुंच चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पंजाब और हरियाणा में पराली जलाने के कारण हवा की गुणवत्ता खराब हुई है। इसी बीच एक नया अपडेट सामने आया है। दिल्ली में केजरीवाल सरकार के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है।
दिल्ली-NCR की स्थिति गंभीर प्लस कैटेगरी में पहुंची
इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केंद्रीय पर्यावरण मंत्री कहां हैं? बता दें कि दिल्ली की वायु गुणवत्ता शुक्रवार की सुबह गंभीर प्लस श्रेणी में आ गई है। ये प्रदूषण की एक ऐसी कैटेगरी है जिसमें ट्रकों, कमर्शियल चार पहिया वाहनों और सभी प्रकार के निर्माण कार्यों पर प्रतिबंध लगाते हुए इमरजेंसी उपाय शुरू किए जा रहे हैं।
ऐसे समझें AQI की गणित
शून्य और 50 के बीच एक AQI को अच्छा माना जाता है। 51-100 के बीच संतोषजनक, 101-200 के बीच मध्यम, 201-300 के बीच खराब, 301-400 के बीच बहुत खराब और 401-500 के बीच गंभीर और 500 से ऊपर यह खतरनाक स्थिति होती है। दिल्ली के जहांगीरपुरी और औद्योगिक क्षेत्र से न्यूज एजेंसी एएनआई ने ताजा ड्रोन फुटेज लिए हैं। बताया गया है कि ये फुटेज सुबह 11.10 बजे का है। शहर को धुंध की मोटी चादर ने ढक लिया है।
यह भी पढ़ेंः Smog और Fog, दोनों बिल्कुल अलग? स्मॉग हेल्थ के लिए ‘जहर’; कैसे करें बचाव जान लें?
पिछले 24 घंटे में दिल्ली की ये रही स्थिति
दिल्ली का AQI गंभीर हो चुका है, वैज्ञानिकों ने हवा की गुणवत्ता में और ज्यादा गिरावट की चेतावनी जारी की है। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि गुरुवार रात 10 बजे AQI गिरकर 422 पर पहुंच गया, जो इस सीजन का सबसे खराब स्तर है। AQI बुधवार को 364, मंगलवार को 359, सोमवार को 347, रविवार को 325, शनिवार को 304 और शुक्रवार को 261 था। बता दें कि दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण स्तर को देखते हुए सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के सभी सरकारी और निजी प्राथमिक विद्यालय अगले 2 दिनों तक बंद रखने का आदेश दिया है।
संबंधित खबरें
1984 हिंसा के पीड़ितों को न्याय दिलाने हरि नगर पहुंचीं Rekha Gu रेखा गुप्ता
8 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 2 नवंबर को कटेगी बिजली? चेक करें शटडाउन लिस्ट
12 hrs agoग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
17 hrs agoदिल्ली में आज से Grap की पाबंदियां लागू, BS6 से नीचे के वाहनों पर रहेगी रोक
19 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
1 day agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
1 day agoरामलीला मैदान रैली से आज थमेगी दिल्ली की रफ्तार! ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
1 day agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग में विकास कार्यों का किया उद्घाटन
1 day agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day agoदिल्ली के किन इलाकों में 1 नवंबर को कटेगी बिजली? देखें शेड्यूल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines