हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

गणतंत्र दिवस पर दिल्ली अभेद्य किले में तब्दील, सड़क से आसमान तक… चप्पे-चप्पे पर AI की 'हाईटेक नजर'

दिल्ली पुलिस ने आम जनता से आग्रह किया है कि गणतंत्र दिवस समारोह देखने से पहले अपनी सीटिंग एन्क्लोजर, वहां तक पहुंचने का रास्ता और एंट्री गेट की पूरी जानकारी पहले ही कलेक्ट कर लें. साथ ही प्रतिबंधित वस्तुओं को साथ न लाएं तथा सुरक्षा जांच में पूर्ण सहयोग दें.

विज्ञापन

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पूरी तरह एक अभेद्य किले में तब्दील हो गई है. राज्यों के बॉर्डर पर पुलिस की नाकाबंदी के साथ-साथ हाईटेक AI कैमरे लगाए गए हैं, जो हर छोटी से छोटी हरकत पर भी नजर रखे हुए हैं. वहीं, नई दिल्ली क्षेत्र में 10,000 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं. अतिरिक्त पुलिस आयुक्त देवेश कुमार महला ने बताया कि कार्तव्य पथ पर एआई-आधारित स्मार्ट ग्लास, 3000 से अधिक सीसीटीवी, फेसियल रिकग्निशन सिस्टम (FRS) और वीडियो एनालिटिक्स से चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है.

जमीन से आसमान तक हाईटेक नजर


उन्होंने आगे बताया कि 30 कंट्रोल रूम में 150 जवान 24×7 निगरानी करेंगे. इतना ही नहीं, स्वदेशी स्मार्ट ग्लास अपराधियों के डेटाबेस से जुड़े हैं जो भीड़ में किसी भी संदिग्ध की पहचान कर सकते हैं. इसके अलावा बहुस्तरीय बैरिकेडिंग, रूफटॉप चेक, किरायेदार वेरिफिकेश, मोबाइल वैन से चेकिंग की जा रही है, साथ ही भीड़-भाड़ वाले इलाके जैसे बाजार और स्टेशन पर सतर्कता बरती जा रही. जमीन के अलावा आसमान से भी कड़ी सुरक्षा नजर रखी जा रही है. किसी भी संदिग्ध ड्रोन को मार गिराने के लिए एंटी-ड्रोन सिस्टम और क्विक रिएक्शन टीम्स तैनात की गई हैं.

यह भी पढ़ें: इस गणतंत्र दिवस News 24 पर गूंजेगी गुरदेव सिंह की आवाज, पिता से विरासत में मिली रिपब्लिक डे की कमेंट्री

विज्ञापन

दिल्ली पुलिस की जनता से अपील


77वें गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि के तौर पर यूरोपीय आयोग अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन और यूरोपीय परिषद अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा कार्यक्रम में भाग लेंगे. दिल्ली पुलिस ने आम जनता से आग्रह किया है कि गणतंत्र दिवस समारोह देखने से पहले अपनी सीटिंग एन्क्लोजर, वहां तक पहुंचने का रास्ता और एंट्री गेट की पूरी जानकारी पहले ही कलेक्ट कर लें. साथ ही प्रतिबंधित वस्तुओं को साथ न लाएं तथा सुरक्षा जांच में पूर्ण सहयोग दें. पुलिस अधिकारी ने कहा कि यह राष्ट्रीय उत्सव का महापर्व है. सभी से देशभक्ति भावना के साथ भाग लेने और निर्धारित मार्गों-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने की जरूरत है. दिल्ली पुलिस सतर्कता के साथ राजधानी की सुरक्षा सुनिश्चित करने को तैयार है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola