Delhi CCTV Case : जेल में बंद आम आदमी पार्टी के नेता और केजरीवाल सरकार के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन की फिर मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। उनके खिलाफ एक और जांच होगी। इसे लेकर एनजी वीके सक्सेना ने जांच की अनुमति दे दी है। उपराज्यपाल की मंजूरी पर आप नेता और मंत्री आतिशी ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी दिल्ली सरकार को पैरालाइज करना चाहती है।
जानें क्या है मामला?
दिल्ली में सीसीटीवी लगाने से जुड़े तथाकथित रिश्वत मामले में उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने गृह मंत्रालय को एक पत्र लिखा, जिसमें उन्होंने सत्येंद्र जैन पर रिश्वत लेने का आरोप लगाया। आरोप है कि सीसीटीवी लगाने में हुई देरी पर कंपनियों पर पेनाल्टी लगाई गई थी। सत्येंद्र जैन ने पेनाल्टी माफ करने के बदले में कंपनी से 7 करोड़ रुपये रिश्वत ली थी। एलजी ने इस मामले में जांच की मंजूरी दे दी।
यह भी पढ़ें : ‘जेल में केजरीवाल को मारने की साजिश’, आतिशी का आरोप- सीएम की इंसुलिन रोकी
आतिशी ने भाजपा पर बोला हमला
दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि दिल्ली सरकार के खिलाफ बीजेपी दिनरात साजिश में लगी हुई है। आम आदमी पार्टी के नेताओं के खिलाफ 10 साल में 200 से ज्यादा मामले दर्ज किए गए, लेकिन आज तक कहीं से भी भ्रष्टाचार का एक रुपया भी बरामद नहीं हुआ। अब यह एक और फर्जी मामला है। भाजपा केजरीवाल सरकार को पैरालाइज बनाना चाहती है।
यह भी पढ़ें : केजरीवाल के आदेश को पढ़ते समय रो पड़ीं आतिशी, जानें जेल से क्या आया पहला ऑर्डर?
एक कर्मचारी ने की थी शिकायत
आपको बता दें कि सितंबर 2019 में सत्येंद्र जैन के खिलाफ सीसीटीवी मामले में कथित तौर रिश्वत लेने का आरोप लगा था। इसे लेकर भारत इलेक्ट्रॉनिक लिमिटेड (BEL) के एक कर्मचारी ने उनके खिलाफ शिकायत की थी। इसके बाद मामला सामने आया और अब उपराज्यपाल ने सतेंद्र जैन के खिलाफ जांच के आदेश दे दिए।
संबंधित खबरें
SIR नोटिस मिलने वाले दिल्ली के 33.1 लाख वोटर्स में से 94% होंगे फाइनल वोटर
14 mins agoदिल्ली में छठ पूजा की तैयारियां तेज, 1400 से ज्यादा घाट बनेंगे
2 hrs agoपानी सप्लाई को लेकर दिल्ली सरकार ने उठाया ये कदम, होगा वेरिफिकेशन
4 hrs agoदिल्ली में गैर-BS6 वाहनों पर प्रतिबंध, NCR के लाखों लोग होंगे परेशान!
11 hrs agoरामलीला मैदान में 1 नवंबर की रैली को दिल्ली पुलिस की मंजूरी, रखी 10 शर्तें
15 hrs ago'दुनिया की बराबरी नहीं, अब भारत को करना है लीड', युवाओं को PM मोदी का संदेश
16 hrs agoट्रेन के रिजर्व कोच में चोरी हुआ था 1.20 लाख का सामान, रेलवे देगा मुआवजा
19 hrs agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दौलत राम कॉलेज में नए केंद्रों का उद्घाटन किया
19 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 28 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें अपना एरिया
19 hrs agoछठ से पहले दिल्ली में यमुना क्रूज सफारी होगी शुरू
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines