Sanoj Mishra Video Viral: महाकुंभ में वायरल हुई मोनालिसा को हीरोइन बनाने वाले सनोज मिश्रा जेल की सलाखों के पीछे पहुंच गए हैं। उन पर एक महिला को धोखा देने, उसका रेप करने और उसे जबरन अबॉर्शन करने के लिए मजबूर करने के आरोप लगे हैं। ऐसे में कहीं न कहीं डायरेक्टर की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। मोनालिसा संग तो उनके कई वीडियो वायरल हुए हैं, वहीं अब अरेस्ट होने के बाद उनका पहला वीडियो सामने आ गया है जिसमें वो चेहरा छिपाए नजर आ रहे हैं।
मोनालिसा की नैया पार लगाने से पहले जेल पहुंचे सनोज
वायरल गर्ल मोनालिसा की नैया पार लगाने वाले सनोज मिश्रा की मुश्किलें बढ़ गई हैं। एक महिला की शिकायत पर उन्हें अरेस्ट कर लिया गया है। सनोज का अरेस्ट होने के बाद से पहला वीडियो सामने आ गया है। इसमें वो चेहरे पर कपड़ा बांधे नजर आ रहे हैं। अब लोगो ने उन्हें ट्रोल करना भी शुरू कर दिया है।
यह भी पढ़ें: जेल में मुस्कान ‘राम’ के सामने राे-रोकर बेहाल, साहिल से भी बना ली दूरियां
सनोज मिश्रा की जमानत याचिका खारिज
फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा को रेप के आरोप के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा उनकी जमानत याचिका खारिज किए जाने के बाद यह गिरफ्तारी हुई। खुफिया जानकारी जुटाने और तकनीकी निगरानी के बाद दिल्ली पुलिस ने सनोज मिश्रा को गिरफ्तार किया। सनोज पर आरोप है कि उन्होंने एक छोटे शहर की लड़की के साथ कई बार बलात्कार किया, जो हीरोइन बनने की ख्वाहिश रखती थी।
सनोज इस फिल्म में मोनालिसा को बनाना चाहते थे हीरोइन
जानकारी के लिए बता दें कि सनोज मिश्रा महाकुंभ से वायरल हुई मोनालिसा को अपनी आगामी फिल्म द मणिपुर फाइल्स में हीरोइन बनाना चाहते थे। उन्होंने उसे उस फिल्म के लिए साइन भी किया और एक्टिंग के साथ डांस भी सिखाने का काम कर रहे थे। इससे पहले कि मोनालिसा एक्ट्रेस बन वाहवाही लूटती सनोज मिश्रा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
यह भी पढ़ें: सनोज मिश्रा और मोनालिसा के 5 वायरल वीडियो, कहीं हाथों में दिखा हाथ कहीं…
संबंधित खबरें
दिल्ली मेट्रो पर बड़ा अपडेट, अब 57 नहीं 45 स्टेशन बंद; कर सकेंगे इंटरचेंज
1 hr agoदिल्ली में 10 अक्टूबर को इन रास्तों पर जाने से बचें, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
2 hrs agoजंतर-मंतर इलाके में बंद रहेगा इंटरनेट, एयरटेल-Jio और MTNL को दिए निर्देश
5 hrs agoदिल्ली में सख्त पाबंदी! स्कूल से लेकर मेट्रो और इंटरनेट तक, क्या-क्या बंद?
5 hrs agoCJP प्रदर्शन के चलते दिल्ली में अलर्ट! CP में कल दुकानें-रेस्टोरेंट बंद
6 hrs agoअनुमति नहीं मिलने पर भी जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेगी CJP, दीपके का ऐलान
7 hrs agoदिल्ली में कल स्कूलों में चलेंगी ऑनलाइन क्लास, कॉलेजों में परीक्षा स्थगित
7 hrs agoJNU ने यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद प्रोफेसर को नौकरी से निकाला
8 hrs agoवर्दी के पीछे भी इंसान है…, दिल्ली पुलिस का नागरिकों के नाम खुला खत
9 hrs ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines