Delhi News:दिल्ली के साकेत कोर्ट के लॉकअप नंबर 5 में गुरुवार को दो पक्षों की बीच मारपीट हो गई, जिसमें एक 24 साल के कैदी की मौत हो गई।दिल्ली के गोविंदपुरी निवासी अमन पुत्र धर्मेंद्र को एक पुराने मामले में कोर्ट लाया गया था, तभी दो अन्य कैदियों जीतेंद्र पुत्र जगदीश और जयदेव पुत्र लालचंद ने अमन पर हमला कर दिया। इस हमले में अमन बुरी तरह से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।
पुरानी रंजिश बताई जा रही है वजह
इस हमले की वजह अमन और जीतेंद्र के बीच पुरानी दुश्मनी बताई जा रही है। साल 2024 में, जब दोनों जेल से बाहर थे, तब अमन ने कथित तौर पर जीतेंद्र और उसके भाई पर चाकू से हमला किया था। उसी रंजिश ने लॉकअप में इस खूनी झड़प को जन्म दिया। मृतक अमन और दोनों आरोपी तिहाड़ जेल के कैदी बताए जा रहे हैं, जिन्हें एक मामले की सुनवाई में कोर्ट लाया गया था।
दिल्ली पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है और जीतेंद्र व जयदेव के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी है। इस घटना ने साकेत कोर्ट के लॉकअप की सुरक्षा पर सवाल उठा दिए हैं।
पुलिस ने शुरू की जांच
पुलिस ने बताया कि घटना की जानकारी होते ही साकेत कोर्ट परिसर में सुरक्षाकर्मियों ने स्थिति को कंट्रोल किया। इसके साथ ही शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं, दोनों कैदियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है। दिल्ली पुलिस ने मामले को दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।
पहले भी साकेत कोर्ट में हो चुकी हैं घटनाएं
इसके पहले भी 21 अप्रैल 2023 में साकेत कोर्ट परिसर में दिनदहाड़े गोलीबारी हुई थी। वहीं, 9 जुलाई 2019 साकेत कोर्ट की पांचवीं मंजिल से एक कैदी, तय्यब, ने भागने की कोशिश में छलांग लगा दी, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। वह स्नैचिंग के मामले में पुलिस हिरासत में था और कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया था।
पुलिस की लापरवाही से हुई घटना: वीरेंद्र कसाना
इस घटना को लेकर पटियाला हाउस कोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व सचिव वीरेंद्र कसाना ने पुलिस की लापरवाही पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। वीरेंद्र कसाना ने कहा कि ‘बताया जा रहा है कि दो विचाराधीन कैदियों ने एक अन्य अमन नाम के विचाराधीन कैदी पर हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई। हमलावरों और मृतक के बीच पुरानी रंजिश थी, जो इस हमले का कारण बनी। सवाल यह है कि जब लॉकअप के अंदर ही हत्या हो रही है तो पुलिस की विफलता कहां रही? पुलिस को यह जानकारी होनी चाहिए थी कि जिन आरोपियों के बीच पुरानी दुश्मनी है, उन्हें एक साथ वैन या लॉकअप में नहीं रखा जाना चाहिए था।’
उन्होंने आगे कहा कि ‘यह बात तो तिहाड़ जैसे जेलों में भी ध्यान में रखी जाती है कि आपस में दुश्मनी रखने वाले गैंग के आरोपियों को अलग-अलग रखा जाए, ताकि ऐसी घटनाएं रोकी जा सकें। पुलिस को इसकी पूरी जिम्मेदारी लेनी चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि आपसी दुश्मनी रखने वाले आरोपियों को कभी एक जगह न रखा जाए, जिससे भविष्य में ऐसी हिंसक घटनाएं रोकी जा सकें।’
संबंधित खबरें
LIVE: दिल्ली में आज 2 बजे CJP नेताओं की प्रेस कॉन्फ्रेंस
5 hrs agoदिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
14 hrs agoCJP प्रोटेस्ट के बीच आज भी बंद रहेंगी दिल्ली की 30 सड़के, डायवर्जन लागू
14 hrs agoदिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशनों को फिर खोला गया, एंट्री-एग्जिट शुरू
14 hrs agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
16 hrs agoइंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
17 hrs agoदिल्ली दंगे में ताहिर हुसैन दोषी करार, कोर्ट ने 7 आरोपियों को किया बरी
20 hrs agoदिल्ली के इन इलाकों में 11 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली, चेक करें अपना इलाका
20 hrs agoदिल्ली में किलेबंदी! 3000+ हिरासत में, CJP प्रोटेस्ट में आज क्या-क्या हुआ?
20 hrs agoCJP प्रोटेस्ट के बीच हिरासत में लिए गए कई वकील, CJI ने दिया दखल
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines