हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

डबल मर्डर से दहली दिल्ली, दामाद ने घरेलू विवाद के चलते मां-बेटी की चाकू से मारकर की हत्या

दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-17 में एक घर के अंदर मां-बेटी की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-17 में शनिवार को दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। घर के अंदर मां-बेटी की चाकू मारकर निर्मम हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतकों की पहचान प्रिया (27 वर्ष) और उनकी मां कुसुम सिन्हा (63 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, हत्या का आरोप महिला प्रिया के पति और कुसुम सिन्हा के दामाद योगेश सहगल पर है, जो वारदात के बाद मौके से फरार हो गया।

पुलिस कर रही है मामले की जांच

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र को घेराबंदी कर ली गई है। क्राइम और फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर जांच में जुटी है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि घरेलू विवाद की वजह से वारदात को अंजाम दिया गया है। इस घटना के बाद पुलिस लगातार फरार चल रहे आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें-  दिल्ली के कालकाजी मंदिर में सेवादार की हत्या, चुन्नी/प्रसाद को लेकर हुआ था विवाद

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola