Red Alert In Delhi: दिल्ली-NCR के गुरुवार की सुबह बारिश से हुई। दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम के कई इलाकों में बारिश सुबह शुरू हुई तो कई इलाकों में देर रात से ही निमझिम बारिश हो रही है। बारिश के चलते ट्रैफिक की रफ्तार भी धीमी हो गई है। हालांकि 2-3 दिनों से बनी उसम से लोगों को राहत मिली। लेकिन बारिश के चलते कई जगह जल जमाव हो गया। मौसम विभाग ने उत्तरी दिल्ली को छोड़कर पूरे दिल्ली के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।
आप विधायक ने सड़क पर चलाई नाव
बारिश में पूरे शहर में जलजमाव की स्थिति बनी हुई है। इसका विरोध करते हुए आप विधायक सौरभ भारद्वाज ने ग्रेटर कैलाश में सड़क पर नाव चलाई। एक्स प्लेटफॉर्म पर विडियो पोस्ट करते हुए उन्होंने दिल्ली पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली को नर्क बनाने पर तुली हुई है। बाद में भाजपा की चार इंजन की सरकार कहकर तंज कसा।
इन जगहों पर हुआ जल जमाव
गुरुवार तड़के से ही बारिश ने दिल्ली के ड्रेनेज की भी पोल खोल दी है। रिमझिम बारिश होते होते हल्की तेज बारिश हुई तो दिल्ली, गुरुग्राम, गाजियाबाद के कई इलाके जलमग्न हो गए। दिल्ली में बीडी मार्ग, सुब्रतो पार्क क्षेत्र में आउटर रिंग रोड, प्रतापगंज पर पानी फुटपाथ से भी ऊपर निकल गया। वहीं गुरुग्राम की साइबर सिटी जैसे इलाकों में भी जलभराव हो गया।
मेट्रो लाइन का निर्माण बना आफत
राष्ट्रीय राजधानी में एमबी रोड मेट्रो निर्माण का काम चल रहा है। यहां गुरुवार को बारिश होने से पूरी सड़क पर भर गया। वहीं मेट्रो की बैरिकेडिंग होने से वाहनों को आवागमन होने में समस्या बनी रही।
जलजमाव से जाम हुआ शहर
जगह-जगह जलभराव होने से दिल्ली, गुरुग्राम, नोएडा के कई इलाकों में जाम लगा रहा। दिल्ली में एपीएस कॉलोनी में सड़क ने स्वीमिंग पूल का रूप ले लिया। जल जमाव होने से कई वाहन भी खराब हो गए। इससे सड़क पर लंबा जाम भी लगा रहा।
संबंधित खबरें
दिल्ली में कहां रहेगा पावर कट? 9 नवंबर की एरिया वाइज टाइमिंग यहां देखें
1 hr agoदिवाली पर आज मेट्रो का समय बदला, दिल्ली-नोएडा-गाजियाबाद निवासी पढ़ें खबर
5 hrs agoदिवाली पर दिल्ली-NCR में 'जहरीली' धुंध, 10 से ज्यादा इलाकों में AQI 400 पार
7 hrs agoदिल्ली-पटना वंदे भारत में बढ़े 20 कोच, कई नई स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल जारी
23 hrs agoदिल्ली में 8 नवंबर को कहां रहेगा पावर कट? देखें शटडाउन शेड्यूल
1 day agoदिल्ली: दिवाली पर खरीदारी की होड़, नेशनल हाईवे-24 पर करीब 5 km लंबा जाम
1 day agoएक ही जगह का AQI दो मोबाइल में अलग क्यों? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
1 day ago'राजनीतिक कटाक्ष गरिमा को...'; दिल्ली हाईकोर्ट से CM रेखा गुप्ता को राहत
1 day agoदिल्ली: प्रदूषण के कारण कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में होगी हाइब्रिड क्लास
1 day agoएयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले चेक करें ये 7 जरूरी बातें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines