Ram Temple Trust Gets Licence To Receive Foreign Donations:केंद्रीय सरकार ने श्री राम मंदिर जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र को विदेशों से चंदा लेने की मंजूरी दे दी है। इसकी जानकारी श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने बुधवार को दी। उन्होंने कहा कि यह धन दिल्ली में स्थित भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में न्यास के बैंक खाते में जमा कराया जा सकता है।श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने बताया कि अयोध्या में बनने वाले राम मंदिर निर्माण के लिए अब विदेशी से चंदा प्राप्त हो सकेगा।
जनवरी में होगी मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा
राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेन्द्र मिश्रा ने बताया कि मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा 20 से 24 जनवरी के बीच किसी दिन हो सकती है, जानकारी के अनुसार इसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शामिल हो सकते हैं। मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की अंतिम तारीख प्रधानमंत्री कार्यालय की सूचना के आधार पर तय की जाएगी।
गृह मंत्रालय ने दी मंजूरी
ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र को भारत सरकार के गृह मंत्रालय के एफसीआरएविभाग द्वारा विदेशी योगदान विनियमन अधिनियम 2010 के तहत स्वैच्छिक योगदान प्राप्त करने के लिए मंजूरी प्रदान कर दे दी है। उन्होने मीडिया के बयान में बताया कि भारत सरकार के गृह मंत्रालय के एफसीआरए अनुभाग ने विदेशी स्रोतों से स्वैच्छिक योगदान स्वीकार करने के लिए ट्रस्ट ‘श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र’ को पंजीकृत किया गया है।
एसबीआई के खाते में विदेशी जमा करा सकेंगे पैसा
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने बताया कि विदेशी स्रोतों से प्राप्त होने वाला कोई भी स्वैच्छिक योगदान केवल भारतीय स्टेट बैंक की 11, संसद मार्ग, नई दिल्ली-110001, स्थित मुख्य शाखा वाले खाते में ही स्वीकार होगा। राय ने मीडिया को अलग से जारी एक बयान ने बताया कि गृह मंत्रालय के एफसीआरए विभाग ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र को विदेशी स्रोतों से अंशदान प्राप्त करने के लिए पंजीकृत किया गया है।
राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेन्द्र मिश्रा ने पिछले दिनों एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि अयोध्या में निर्माणाधीन तीन मंजिला राम मंदिर के भूतल का निर्माण कार्य दिसंबर के अंत तक पूरा हो जाएगा।
संबंधित खबरें
AAP को तगड़ा झटका, कांग्रेस से जुड़ीं प्रियंका कक्कड़; बताया क्यों छोड़ी आम आदमी पार्टी
1 hr agoDU ने खत्म की 28 क्रेडिट की अनिवार्यता, कम क्रेडिट पर भी अगली क्लास में प्रमोट होंगे छात्र
3 hrs agoदिल्ली में रिपीट हुआ 'रिया अहीर मोमेंट', जंतर-मंतर पर महिला ने रोकी प्रदर्शनकारियों से भरी बस, देखें वीडियो
3 hrs agoDelhi to Bihar Bus Service: छठ पूजा पर घर जाने वालों की मौज! दिल्ली सरकार शुरू करेगी सीधी बसें; जानें रूट और कितना होगा किराया
4 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज फिर हल्लाबोल, जंतर-मंतर पर भारी सुरक्षा बल; चप्पे-चप्पे पर नजर
5 hrs agoFree LPG Cylinder on Diwali: खुशखबरी! दिल्ली और UP के राशन कार्ड धारकों को दिवाली पर फ्री सिलेंडर, चेक करें स्टेटस
7 hrs agoदिल्ली के 190 पार्क 'हाई रिस्क' घोषित, सिर्फ 16 में CCTV कैमरे; सुरक्षा ऑडिट में बड़ा खुलासा
1 day agoCEC के खिलाफ प्रदर्शन : आतिशी, संजय सिंह समेत 700 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, इंटरनेट बंद
1 day agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज विरोध प्रदर्शन, DMRC ने बंद किए दिल्ली के 11 मेट्रो स्टेशन
1 day agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, नहीं मिली अभी तक मंजूरी; 5000 जवान तैनात
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines