दिल्ली में मौसम ने फिर करवट ली है। मंगलवार सुबह दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई है। इससे तापमान में काफी गिरावट होगी। नए पश्चिमी विक्षोभ के असर दिल्ली समेत एनसीआर में दिखने लगा है। बारिश के अलावा दिल्ली के नरेला और हरियाणा के कई इलाकों में ओले भी गिरे हैं। IMD ने पहले मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया है। पूर्वानुमान लगाते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।
पहाड़ों पर बर्फवारी होने का सीधा असर मैदान पर दिखने लगा है। पहाड़ों पर बर्फबारी होने के बाद दिल्ली एनसीआर में मंगलवार को बारिश हुई। मौसम विभाग ने बताया कि मंगलवार को दिल्ली एनसीआर में बादल छाए रहेंगे। इसके अलावा 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
यह भी पढ़ें: अमेरिका में बर्फीले तूफान का कहर, अब तक 28 लोगों की मौत, कई राज्यों में इमरजेंसी लागू
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 6 घंटों में हिमाचल के किन्नौर, लाहौल-स्पीति के साथ-साथ चंबा, कांगड़ा, कुल्लू के ऊंचे इलाकों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। दिल्ली के अलावा आईएमडी ने मुंबई और ठाणे जिलों के लिए भी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में 27 जनवरी को भारी बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान लगाया गया है। मौसम विभाग ने बताया कि इन इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलेंगी। इनकी रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है। इसके अलावा इन राज्यों में ओले गिरने की भी भी चेतावनी जारी की गई है।
यह भी पढ़ें: मनाली में बर्फबारी के बाद अब भारी बारिश का अलर्ट, स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद
संबंधित खबरें
दिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर बना प्रदर्शन स्थल, क्यों प्रोटेस्ट कर रहे पुलिस?
6 hrs agoJNU के प्रोफेसर अकोइजम को दिल्ली HC से राहत, बर्खास्तगी के आदेश पर लगी रोक
7 hrs agoदिल्ली-NCR में 'बहुत खराब' हवा के कारण GRAP II लागू, जानें क्या पाबंदियां?
10 hrs agoदिल्ली में कहां रहेगा पावर कट? 3 नवंबर की एरिया वाइज टाइमिंग यहां देखें
13 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
13 hrs agoदिल्ली में गैर BS-6 वाहनों की एंट्री पर रोक के बाद बॉर्डर पर भीषण जाम
14 hrs agoदिल्ली-शिमला-धर्मशाला फ्लाइट शुरू, जानें नया विंटर शेड्यूल
15 hrs agoदिल्ली मेट्रो में खालिस्तान समर्थक नारे लिखने के मामले में 3 गिरफ्तार
16 hrs agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
16 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines