Rahul Gandhi Reached Delhi AIIMS : कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी गुरुवार देर रात अचानक से दिल्ली एम्स पहुंचे और उन्होंने इलाज कराने के लिए आए मरीजों और उनके परिवारों से मुलाकात की। राहुल गांधी ने उनका हालचाल जाना और उनकी समस्याएं सुनीं। साथ ही उन्होंने मरीजों के लिए मदद का हाथ बढ़ाया। इसे लेकर एक वीडियो सामने आया है।
कांग्रेस ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर राहुल गांधी के एम्स दौरे का वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में रायबरेली के सांसद राहुल गांधी भयंकर ठंड में फुटपाथ पर सो रहे मरीजों और उनके परिजनों से बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान कांग्रेस नेता ने लोगों से पूछा- आपको क्या दिक्कत है? इस पर परिजनों ने राहुल गांधी को अपनी समस्याएं बताईं।
यह भी पढ़ें : ‘भागवत का बयान देशद्रोह, किसी और देश में तो गिरफ्तार हो जाते’, RSS प्रमुख पर क्यों भड़के राहुल गांधी?
राहुल आपके हैं : कांग्रेस
कांग्रेस ने वीडियो साझा कर कहा कि इलाज के लिए महीनों का इंतजार, असुविधा और सरकार की असंवेदनशीलता- ये आज दिल्ली एम्स की सच्चाई है। हालात ये हैं कि अपनों की बीमारी का बोझ लिए दूर-दराज से आए लोग इस ठिठुरती सर्दी में फुटपाथ और सबवे पर सोने को मजबूर हैं। नेता विपक्ष राहुल गांधी ने इलाज का इंतजार करते उन मरीजों से मुलाकात कर उनसे बात की और उनकी परेशानियां सुनीं। पार्टी ने आगे लिखा- राहुल आपके हैं।
यह भी पढ़ें : राहुल गांधी की फोटो पर परेश रावल ट्रोल, लोगों ने एक्टर को दी ये नसीहत
लोगों ने राहुल गांधी को बताईं अपनी समस्याएं
मरीज के परिजन ने राहुल गांधी को बताया कि उनकी बेटी की जांच हो गई और अब डॉक्टर देखेंगे। एक महीना होने वाला है। इससे पहले भी आया था। एक अन्य मरीज ने बताया कि अभी तक ऑपरेशन की डेट नहीं मिली है। इस पर राहुल गांधी ने पूछा- क्या इसकी मदद की जा सकती है? तो टीम ने जवाब दिया- हां।
संबंधित खबरें
दिवाली पर दिल्ली में जिन ग्रीन पटाखों को SC ने दी मंजूरी, वो कितने हैं सेफ?
1 hr ago4KM लंबा ट्रैफिक जाम, वाहनों की लंबी लाइनें… पहले दिन दिल्ली के बारापुल्ला फेज-III कॉरिडोर पर आवाजाही बदहाल
5 hrs agoNo PUC No Fuel Rule Delhi NCR: 1 अक्टूबर से बिना पीयूसी नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए पीयूसी टेस्ट के नए नियम
6 hrs agoसुरक्षा के लिए सिर्फ महिलाओं को ही जिम्मेदार क्यों ठहराया जाए? CM रेखा गुप्ता ने लड़कों की परवरिश पर उठाया सवाल
23 hrs agoछात्राएं क्यों सड़कों पर उतरीं? वायरल हो रहे नारों में दिखा गुस्सा, आजादी और सुरक्षा का सवाल
23 hrs agoदिल्ली-NCR में बिना PUC के नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, 1 अक्टूबर से पहले बनवा लें सर्टिफिकेट
1 day agoWFH, हाइब्रिड स्कूल, महंगी पार्किंग… प्रदूषण से निपटने के लिए दिल्ली-NCR में नया GRAP लागू
1 day agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
1 day agoबारापुला फेज-3 का उद्घाटन, दिल्ली की कनेक्टिविटी को मिलेगी नई रफ्तार; प्रोजेक्ट पर खर्च हुए 1635 करोड़ रुपये
1 day agoसौरभ भारद्वाज, जरनैल सिंह और साहिब सिंह पर FIR, सरकारी काम में बाधा डालने का है आरोप
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines