हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

पथराव, आंसू गैस के गोले, 10 गिरफ्तार... तुर्कमान गेट में बवाल के बाद CCTV और बॉडीकैम से उपद्रवियों की पहचान शुरू

Demolition Drive in Delhi: दिल्ली पुलिस और नगर निगम की टीम ने मस्जिद के पास बने अवैध निर्माण को ढहा दिया है, वहीं इस दौरान मचे बवाल को भी काबू कर लिया है. अब पुलिस बुलडोजर एक्शन के दौरान उपद्रव मचाने वालों और पथराव करने वालों की पहचान में जुट गई है. कुछ लोगों की पहचान करके उन्हें हिरासत में लिया गया है.

विज्ञापन
अतिक्रमण के खिलाफ रातभर कार्रवाई चली.

Delhi Bulldozer Action Update: दिल्ली नगर निगम ने तुर्कमान गेट इलाके में फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास अवैध निर्माण को ढहा दिया है. भारी विरोध और कर्फ्यू जैसे हालातों के बीच रातभर करीब 30 बुलडोजर चलाकर मस्जिद के पास अवैध तरीके से बनाए गए दवाखाने और बारात घर को गिरा दिया गया. दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश पर यह कार्रवाई की गई, वहीं बुलडोजर एक्शन का लोगों ने जमकर विरोध किया और मौके पर काफी बवाल भी हुआ, लेकिन पुलिन ने हल्का बल प्रयोग करके उन्हें काबू कर लिया.

कैमरों से की गई उपद्रवियों की पहचान

वहीं आज सुबह पुलिस ने बुलडोजर एक्शन के दौरान पथराव करने वालों की पहचान करनी शुरू कर दी है. पुलिस ने CCTV कैमरों, ड्रोन कैमरों और पुलिसवालों की वर्दी पर लगे कैमरों के करीब 100 फुटेज कैप्चर के उपद्रवियों की पहचान की. पुलिस ने पथराव करने वाले करीब 10 लोगों को हिरासत में लिया है, लेकिन FIR अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज हुई है. वहीं आज सुबह तुर्कमान गेट के बाजार से लेकर अंदर गलियों तक सन्नाटा पसरा है. नगर निगम की कार्रवाई पूरी होने तक लोगों को घरों में रहने की हिदायत है.

इलाके में सन्नाटा और लोग घरों के अंदर

अलसुबह अंधेरे में बुलडोजर एक्शन करने आई पुलिस और नगर निगम की टीम पर बरसाएग गए पत्थर गलियों में बिखरे पड़े हैं. स्कूटी और बाइक गिरी हुई हैं. बड़े-बड़े पत्थर हैं, जिनसे 5 पुलिस कर्मियों को चोट लगी, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. साथ ही गली में टियर गैस कैनिस्टर भी पड़े हुए हैं. गलियां सुनसान है और किसी को भी बाहर नहीं आने दिया जा रहा है. हर गली के बाहर बैरिकेड कर दिया गया है. दिल्ली पुलिस और पैरा मिलिट्री फोर्स के जवान तैनात हैं. एहतियातन वज्र वाहन की भी तैनाती की गई है.

विज्ञापन

हाई कोर्ट से ली थी एक्शन की परमिशन

सेंट्रल रेंज के जॉइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस मधुर वर्मा ने बताया कि रामलीला मैदान के सर्वे में मस्जिद के पास अवैध तरीके से बनाए गए दवाखाने और बारात घर के बारे में पता चला. नगर निगम ने दिल्ली हाई कोर्ट से इस अवैध निर्माण को ढहाने की परमिशन मांगी. इलाके के लोगों को पहले ही बता दिया गया था कि यहां बुलडोजर चलाया जाएगा और अवैध निर्माण करने वालों को भी चेतावनी दी थी कि वे दोनों जगहों को खाली कर दें, लेकिन वे नहीं माने तो पुलिस की मौजूदगी में हाई कोर्ट के आदेश की पालना कराई गई.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola