हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Public Holiday: दिल्ली में इस दिन पब्लिक हॉलिडे का ऐलान, LG ने जारी किया नोटिफिकेशन

Public Holiday: दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना ने बुधवार, 12 फरवरी, 2025 को छुट्टी का ऐलान किया है। यह छुट्टी दिल्ली सरकार के तहत सभी सरकारी दफ्तरों और सार्वजनिक उपक्रमों (Public Undertakings) में रहेगी।

विज्ञापन

Public Holiday: राजधानी दिल्ली में 12 फरवरी 2025 को सार्वजनिक छुट्टी का ऐलान किया गया है। एलजी वीके सक्सेना ने एक अधिसूचना जारी कर इसकी जानकारी दी है। जिसमें कहा गया है कि गुरु रविदास जयंती के अवसर पर दिल्ली सरकार के सभी सरकारी दफ्तर, स्वतंत्र निकाय (Independent Body) और सार्वजनिक उपक्रमों (Public Undertakings) में छुट्टी रहेगी। अधिसूचना में यह भी स्पष्ट किया गया है कि इस मौके के लिए नवंबर 2024 में घोषित की गई प्रतिबंधित छुट्टी को रद्द कर दिया गया है।

12 फरवरी को पब्लिक हॉलिडे

गुरु रविदास जयंती के अवसर पर छुट्टी का ऐलान किया गया, जिसमें कहा गया कि आदेश के अनुपालन में बुधवार को सभी सरकारी स्कूल बंद रहेंगे। आवश्यक सेवाएं और जरूरी काम करने वाले विभाग अवकाश प्रोटोकॉल के मुताबिक अपना काम जारी रखेंगे। एलजी वीके सक्सेना द्वारा जारी आदेश में कहा गया कि, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली  में यह छुट्टी गुरु रविदास जयंती के अवसर पर की गई है। आपको बता दें कि महाशिवरात्रि के अवसर पर भी 26 फरवरी को छुट्टी का ऐलान किया गया है।

बैंकों में भी रहेगी छुट्टी

गुरु रविदास जयंती के मौके पर RBI ने 12 फरवरी को बैंकों में छुट्टी का ऐलान किया है। इस दिन पैसे के लेनदेन का काम ऑनलाइन कर सकते हैं। 12 फरवरी के अलावा बैंकों में 15, 19, 20, 26 और 28 फरवरी 2025 को भी छुट्टी रहेगी।

विज्ञापन

कौन थे गुरु रविदास?

रविदास देश के महान संतों में से एक थे। गुरु रविदास का जन्म यूपी के वाराणसी में एक मोची परिवार में हुआ था। उनके जन्म को लेकर एक दोहा भी है, जिसमें कहा गया है कि माघ माह की पूर्णिमा तिथि के दिन संत रविदास का जन्म हुआ था। जिसको देखते हुए हर साल इसी तारीख पर गुरु रविदास जयंती मनाई जाती है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola