ITPO Complex: प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को नई दिल्ली में नवनिर्मित अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी-सह-कन्वेंशन सेंटर (IECC) परिसर का ड्रोन उड़ाकर उद्घाटन किया। इसका नाम ‘भारत मंडपम’ रखा गया है। पीएम मोदी ने स्मारक टिकट और सिक्के भी जारी किए। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने ऐलान किया दिल्ली में दुनिया का सबसे बड़ा म्यूजियम बनाया जाएगा।
इससे पहले सुबह पीएम मोदी ने हवन-पूजन किया था। कन्वेंशन सेंटर का पुर्ननिर्माण 2700 करोड़ रुपए की लागत से किया गया है। कन्वेंशन सेंटर में 9 और 10 सितंबर को होने वाली 18वीं जी-20 बैठक होगी। यह सिडनी के ओपेरा हाउस से बड़ा सेंटर है। ओपेरा हाउस में जहां एक साथ 55 सौ लोग बैठ सकते हैं, जबकि भारत मंडपम में 7 हजार व्यक्तियों की बैठने की क्षमता है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, राजनाथ सिंह, डॉ. जितेंद्र सिंह, अभिनेता आमिर खान और कई अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।
भारत मंडपम में दिखती है देश की भव्यता
कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि भारत मंडपम को देखकर हर भारतीय आनंदित है और गर्व महसूस कर रहा है। भारत मंडपम भारत के सामर्थ्य का, भारत की नई उर्जा का आह्वान है। भारत मंडपम भारत की भव्यता और इच्छाशक्ति का दर्शन है। उन्होंने कहा कि आज कारगिल विजय दिवस है। देश के दुश्मनों ने जो दुस्साहस दिखाया था उसे मां भारती के बेटे-बेटियों ने अपने पराक्रम से परास्त कर दिया था। कारगिल युद्ध में अपना बलिदान देने वाले प्रत्येक वीर को मैं पूरे राष्ट्र की तरफ से श्रद्धांजलि देता हूं।
और पढ़िए – पीएम मोदी राष्ट्र को समर्पित करेंगे ITPO कॉम्प्लेक्स
लोकतंत्र को दिया ये खूबसूरत उपहार
पीएम मोदी ने कहा कि आज दुनिया यह स्वीकार कर रही है कि भारत ‘लोकतंत्र की जननी’ है। आज जब हम आजादी के 75 वर्ष होने पर ‘अमृत महोत्सव’ मना रहे हैं, यह ‘भारत मंडपम’ हम भारतीयों द्वारा अपने लोकतंत्र को दिया एक खूबसूरत उपहार है। कुछ हफ्तों बाद यहां G20 से जुड़े आयोजन होंगे। दुनिया के बड़े देशों के राष्ट्राध्यक्ष यहां उपस्थित होंगे। भारत के बढ़ते कदम और भारत का बढ़ता कद इस ‘भारत मंडपम’ से पूरी दुनिया देखेगी।
कुछ लोगों का काम सिर्फ रोकने-टोकने की
इस निर्माण को रोकने के लिए नकारात्मक सोच वालों ने क्या-क्या कोशिशें नहीं की, अदालतों के चक्कर काटे थे। कुछ लोगों की फितरत होती है हर अच्छे काम को रोकने, टोकने की। जब कर्तव्य पथ पर बन रहा था तो न जाने क्या क्या कथाएं चल रही थीं। अखबार, ब्रेकिंग न्यूज में न जाने क्या-क्या चल रहा था। कर्तव्य पथ बनने के बाद वे लोग भी दबी ज़ुबान में कहने लगे कि अच्छा हुआ है।
123 एकड़ में फैला है आईटीपीओ
आईटीपीओ परिसर लगभग 123 एकड़ में फैला है। इसे प्रगति मैदान परिसर के रूप में भी जाना जाता है। यहां बैठक, सम्मेलन, प्रदर्शनियां आयोजित की जा सकती हैं। यह कॉम्प्लेक्स जर्मनी के हनोवर और शंघाई कन्वेंशन सेंटर को टक्कर देता है। यहां तीन हजार लोगों के बैठने की क्षमता वाला एक शानदार एम्फीथिएटर भी है। आईईसीसी के पास 5,500 वाहनों की क्षमता वाला पार्किंग स्थल भी है।
यह भी पढ़ें: Sidhu Moosewala Murder: गैंगस्टर विक्रम बराड़ UAE से गिरफ्तार, NIA वापस लाई भारत, मूसेवाला मर्डर में था शामिल
संबंधित खबरें
SIR-CEC के खिलाफ दिल्ली में फिर प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए कई प्रदर्शनकारी
4 hrs agoदिल्ली में 24 अक्टूबर को किन इलाकों में गुल रहने वाली है बिजली? देखें लिस्ट
6 hrs agoदिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
6 hrs agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
8 hrs agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
8 hrs agoदिल्ली में हवा हुई ‘खराब’, अब WhatsApp ग्रुप से प्रदूषण कंट्रोल करेगी पुलिस
10 hrs agoयमुना पुनरुद्धार के लिए दिल्ली में 8,941 करोड़ की 43 परियोजनाएं
10 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR के खिलाफ 200 संगठनों का देशव्यापी प्रदर्शन आज
11 hrs agoकौन है यूट्यूबर आमिर शौकीन? त्रिपुरा के युवक पर नस्लीय टिप्पणी पर गिरफ्तार
1 day agoदिल्ली यूनिवर्सिटी में इसी साल मिलेगी डिग्री, जानें तारीख
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines