Parliament Security Breach: दिल्ली के संसद भवन में सुरक्षा में बड़ी सेंधमारी हुई है। आज सुबह 6 बजे संसद भवन की दीवार फांदकर शख्स परिसर में घुसा। वह सीधा गरुड़ द्वार तक पहुंच गया था, जो कि सुरक्षा के लिहाज से बिल्कुल भी सही नहीं है। हालांकि, पार्लियामेंट में सिक्योरिटी का रोल बहुत अहम होता है। यहां एक नहीं बल्कि तीन-तीन सिक्योरिटी लेयर्स से पूरे भवन की सुरक्षा की जाती है। दिल्ली पुलिस, CRPF और PDG तैनात होती है। आइए जानते हैं संसद में सिक्योरिटी का जिम्मा किन लोगों के हाथों में होता है और कैसे वह शख्स सुरक्षा तोड़कर अंदर पहुंचा था।
किसके पास है सिक्योरिटी कंट्रोल?
संसद भवन परिसर में लोगों की आवाजाही पर पूरा ध्यान दिया जाता है। राज्यसभा और लोकसभा में एंट्री के लिए पास लोकसभा और राज्यसभा के सचिवालय के पास होता है। यहां सुरक्षा के लिए तीन सिक्योरिटी लेयर्स होती हैं। पार्लियामेंट सिक्योरिटी सर्विस के साथ पार्लियामेंट ड्यूटी ग्रुप (PDG) और दिल्ली पुलिस के जवान तैनात होते हैं। संसद भवन में एंट्री के लिए भी एंट्री पॉइंट पर पार्लियामेंट सिक्योरिटी के लोग खड़े होते हैं।
ये भी पढ़ें- दिल्ली के स्कूल में फिर बम से उड़ाने की धमकी, द्वारका के स्कूल में आया ई-मेल
3 लेयर प्रोटेक्शन से सुरक्षित संसद भवन
संसद भवन की नई बिल्डिंग का निर्माण हाल ही में हुआ है। ऐसे में यहां सुरक्षा पहले से भी ज्यादा एडवांस हो गई है। तीन लेयरों का सुरक्षित ढांचा मंत्रियों और सांसदों की सुरक्षा करता है। ये इस प्रकार होती है- बाहरी, मध्य और आंतरिक सुरक्षा। सुरक्षा एजेंसियों की बात करें तो दिल्ली पुलिस, सीआईएसएफ और पीएसएस समेत कई अन्य सुरक्षा बलों की भूमिका भी सुरक्षा में रहती है।
साल 2023 में हुआ सुरक्षा में बदलाव
दरअसल, साल 2023 में संसद के अंदर बैठे सांसदों के बीच अचानक दो लोग गैलरी से कूदकर लोकसभा रूम में पहुंच गए थे। उन्होंने सांसदों के बीच रंगीन धुआं छोड़ दिया था। उन्होंने विजिटर पास की मदद से अंदर भवन में एंट्री की थी। इसके बाद फैसला लिया गया कि अब से सेकेंड लेयर की सुरक्षा में CISF के जवानों की तैनाती होगी।
गरुड़ द्वार क्या है?
नई संसद भवन का प्रमुख एंट्री गेट गरुड़ द्वार है। यहां से मुख्य रूप से प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और अन्य वीवीआईपी संसद में प्रवेश करते हैं। ऐसे में यह गेट अत्यधिक सुरक्षा वाला जोन माना जाता है और संसद परिसर का सबसे संवेदनशील प्रवेश द्वार भी है। यहां निगरानी के लिए हाई-डेफिनिशन सीसीटीवी कैमरे, बायोमेट्रिक स्कैनर और RFID कार्ड सिस्टम भी हैं। इस द्वार पर हमेशा बॉम्ब स्क्वॉड और स्निफर डॉग्स तैनात रहते हैं।
ये भी पढ़ें- स्ट्रीट डॉग्स पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, सार्वजनिक जगहों पर खाना देने पर बैन, पढ़ें ऑर्डर की 5 बड़ी बातें
संबंधित खबरें
'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
7 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
8 hrs agoरामलीला मैदान रैली से आज थमेगी दिल्ली की रफ्तार! ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
11 hrs agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग में विकास कार्यों का किया उद्घाटन
14 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
15 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 1 नवंबर को कटेगी बिजली? देखें शेड्यूल
15 hrs agoदिल्ली-NCR में 5 से 20 नवंबर तक वर्क फ्रॉम होम, निर्माण कार्यों पर भी रोक
17 hrs ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
17 hrs agoदिल्ली में टूटा ठंड का रिकॉर्ड, 75 साल बाद 30 अक्टूबर का दिन रहा सबसे ठंडा
1 day agoहड़ताल खत्म होने के बाद जामिया में इस तारीख से शुरू होगी ऑफलाइन क्लास
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines