Delhi News: देश की राजधानी दिल्ली से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक सनकी शख्स ने अपनी पूर्व मंगेतर पर चाकू से हमला किया। हैरान करने वाली बात तो ये है कि इस सनकी शख्स ने युवती पर उसके ही ऑफिस में ये जानलेवा हमला किया है। हालांकि, समय रहते दिल्ली पुलिस की पेट्रोलिंग टीम ने मामले में हस्तक्षेप किया और युवती को बचा लिया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर कई धाराओं में केस दर्ज किया है। हमले के दौरान आरोपी ने युवती को धमकी दी कि वह किसी और से शादी नहीं कर सकती है।
चाकू लेकर पूर्व मंगेतर के ऑफिस में घुसा शख्स
यह मामला दिल्ली के पहाड़गंज थाने का है। वहीं, आरोपी की पहचान करण (27) के रूप में हुई है, जो पहाड़गंज के बगीची राम चंदर का रहने वाला है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह पहले आरोपी करण के साथ रिश्ते में थी। कुछ समय पहले ही उनकी सगाई हुई थी, जो 6 महीने पहले टूट गई। तब से ही आरोपी उसे परेशान कर रहा है और उसे धमकी दे रहा था। वारदात वाले दिन आरोपी चाकू लेकर पीड़िता के ऑफिस में घुस गया।
देखता हूं कैसे शादी करती हो…
यहां आरोपी ने पीड़िता से शादी करने के लिए पूछा, और उन्होंने इनकार कर दिया। इस पर आरोपी ने पीड़िता पर चाकू से हमला करना शुरू कर दिया। पीड़िता खुद का बचाव कर रही थी। वहीं, आरोपी पीड़िता से रह कह रहा था कि ‘अब देखता हूं तुम किसी और से कैसे शादी करती हो।’ इस दौरान हेड कांस्टेबल कृष्ण और हेड कांस्टेबल शिव कुमार पहाड़गंज के कृष्णा मार्केट इलाके में गश्त कर रहे थे। उन्होंने एक हाथापाई देखी और तुरंत मौके पर पहुंचे।
यह भी पढ़ें: ललितपुर में एक घर से निकले 16 सांप, नागिन का किया गया रेस्क्यू, सपेरा बोला- 15 को मारा
आरोपी के खिलाफ केस दर्ज
हेड कांस्टेबल कृष्ण और शिव कुमार ने स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत आरोपी को पकड़ लिया और पीड़िता को बचा लिया। इसके उन्होंने मौके पर पुलिस की एक टी बुलाई। जिसके बाद सब-इंस्पेक्टर अरुण और कांस्टेबल सुनील मौके पर पहुंचे। युवती के बयान के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ 355/25, धारा 115(2)/126(2)/351(2)/333/78 BNS और 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
संबंधित खबरें
दिल्ली की हवा में सांस लेना हुआ खतरनाक, AQI पहुंचा 500 के पार
4 hrs agoप्रदर्शन स्थल लिस्ट से जंतर-मंतर क्यों हटाया, दिल्ली पुलिस ने SC में बताया
15 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
16 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
18 hrs agoदिल्ली में सात हजार किलो खराब खोया जब्त कर नष्ट किया
18 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
18 hrs agoदिल्ली में 4 नवंबर को कहां गुल रहने वाली है बिजली? चेक करें अपना एरिया
19 hrs agoदिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों में बिना कन्फर्म टिकट नहीं मिलेगी एंट्री, जानें
19 hrs agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
20 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने ग्रीन पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी का टाइम किया फिक्स
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines