दिल्ली विधानसभा में विपक्ष की नेता आतिशी ने शनिवार को महिला सम्मान योजना शुरू न होने पर जोरदार प्रदर्शन किया। आतिशी ने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले पीएम मोदी ने दिल्ली की महिलाओं से वादा किया था कि 8 मार्च को हर महिला को 2500 रुपये मिलेंगे, लेकिन एक भी पैसा खातों में नहीं आया। इसका मतलब है कि यह एक जुमला था। 2500 रुपये तो छोड़िए, अभी तक योजना के लिए रजिस्ट्रेशन भी शुरू नहीं हुए हैं। दिल्ली की भाजपा सरकार ने 18 साल से बड़ी महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये आर्थिक सहायता देने का वादा किया था।
ये भी पढ़ें: नाराज पत्नी को दोस्तों से कराया किडनैप, नासिक में CCTV में कैद हुई पति की करतूत
उन्होंने सवाल उठाया कि महिलाओं का रजिस्ट्रेशन किस डेट से शुरू होगा, इसकी जानकारी दी जाए? सरकार स्पष्ट करे कि महिलाओं के खाते में 2500 रुपये की पहली किश्त कब आएगी? इससे पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में आतिशी ने महिला समृद्धि योजना को लेकर सरकार पर हमला बोला था। रेखा गुप्ता सरकार से उन्होंने कई सवाल पूछे थे। आतिशी ने कहा था कि दिल्ली की नई सरकार को बने 1 महीने का समय हो चुका है। महिलाओं से किया वादा पूरा करने में सरकार विफल रही है।
मंत्रियों की कमेटी पर सवाल
पीएम मोदी ने भरोसा दिया था कि पहली कैबिनेट में योजना को पास किया जाएगा। 8 मार्च को महिलाओं के खाते में पैसे आ जाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या पीएम मोदी की गारंटी झूठी साबित हुई है। किसी भी योजना को ठंडे बस्ते में डालने का तरीका होता है कमेटी बना देना। इस योजना को लेकर भी 4 मंत्रियों की कमेटी बनाई गई है।
मंत्रियों की कमेटी पर भी सवाल
आतिशी ने कहा कि दिल्ली में 48 लाख महिलाओं को सरकार ने 2500 रुपये की आर्थिक सहायता हर माह देने का ऐलान किया था। सरकार की मंशा इतनी शर्तें लगाने की है कि 1 फीसदी महिलाओं को भी योजना का लाभ नहीं मिलेगा। सरकार के पास केजरीवाल और आम आदमी पार्टी (AAP) पर आरोप लगाने का समय तो है, लेकिन महिलाओं के लिए काम करने का नहीं। मंत्रियों की कमेटी क्या कर रही है, इसकी जानकारी दी जाए?
ये भी पढ़ें: एग्जाम हॉल में 11वीं की छात्रा से बैड टच, नवी मुंबई में पर्यवेक्षक पर पोक्सो का केस
संबंधित खबरें
33 साल बाद जंतर-मंतर से हटी बैरिकेडिंग और आम जनता के लिए खुला रास्ता
28 mins agoइंदिरा गांधी स्टेडियम की तरफ जाने से पहले जान लें ट्रैफिक एडवाइजरी
1 hr agoक्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण?
2 hrs agoदिल्ली-NCR पर प्रदूषण की चादर, इंडिया गेट-आनंद विहार में AQI 400 के करीब
2 hrs agoक्या दिवाली से पहले बद से बदतर होगी दिल्ली-NCR की हवा? GRAP-3 की आशंका
12 hrs agoस्कूल में बेहोश होकर गिरने से छात्रा की मौत, कार्डियक अरेस्ट बना कारण
15 hrs agoदिल्ली में कहां रहेगा 5 नवंबर को पावर कट? चेक करें अपना एरिया
18 hrs agoदिल्ली में सोलर ऊर्जा को बढ़ावा, एक लाख लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन
19 hrs agoदिल्ली की हवा में सांस लेना हुआ खतरनाक, AQI पहुंचा 500 के पार
1 day agoप्रदर्शन स्थल लिस्ट से जंतर-मंतर क्यों हटाया, दिल्ली पुलिस ने SC में बताया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines