Nupur Sharma: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 की रणभेरी बज चुकी है। प्रदेश में 5 फरवरी को मतदान होना है, वहीं नतीजे 8 फरवरी को जारी होंगे। इस बार के चुनाव में भी पिछली बार की तरह त्रिकोणीय संघर्ष देखने को मिल सकता है। इस बीच खबर है कि बीजेपी विवादित बयान देने वाली पार्टी की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा को टिकट दे सकती है। हालांकि इस पर अंतिम फैसला केंद्रीय चुनाव समिति लेगी। पार्टी ने उनको विवादित बयान के कारण दो साल पहले निष्कासित कर दिया था।
इस बीच सोशल मीडिया पर उनके नाम को लेकर कैंपेन चला रहे हैं। वहीं कई लोेगों ने तो उनको सीएम फेस बनाने की मांग भी कर डाली है। यूजर्स ने कहा नूपुर शर्मा को कालकाजी सीट से टिकट दे देना चाहिए। बता दें कि पार्टी ने कालकाजी सीट से पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी को मैदान में उतारा है। प्रियंका गांधी और सीएम आतिशी पर विवादित बयान के बाद पार्टी के कालकाजी से उम्मीदवार बदलने की चर्चा भी है।
जानें विवादित बयान
बता दें कि नूपुर शर्मा ने 2022 में एक टीवी डिबेट के दौरान पैगबंर पर विवादित टिप्पणी की थी। इसके बाद विपक्ष समेत विदेशों से भी नूपुर शर्मा के खिलाफ आवाज उठी थी। बीजेपी ने बयान जारी कर कहा था कि पार्टी ऐसी किसी भी विचारधारा के खिलाफ है, जो किसी धर्म या संप्रदाय का अपमान करती है। इसके बाद उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था। पार्टी से निलंबित होने के बाद नूपुर ने अपना बयान वापस लेने की घोषणा की थी।
ये भी पढ़ेंः क्यों बना INDIA गठबंधन? दिल्ली चुनाव के बीच कांग्रेस नेता की आई प्रतिक्रिया
गौरतलब है कि विवादित बयान के बाद नूपुर शर्मा मुस्लिम कट्टरपंथियों के निशाने पर आ गई। उन्हें जान से मारने की धमकियां मिलने लगी। इसके बाद उन्हें कड़ी सुरक्षा मुहैया करवाई गई।
ये भी पढ़ेंः मुख्य चुनाव आयुक्त से मिले अरविंद केजरीवाल, क्यों की प्रवेश वर्मा के घर रेड की अपील?
संबंधित खबरें
'न डरेंगे, न पीछे हटेंगे', अभिजीत दीपके बोले- कानूनी लड़ाई के लिए तैयार
3 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 19 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली? चेक करें अपना एरिया
5 hrs agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?
22 hrs agoदिल्ली में 18 अक्टूबर को कई इलाकों में गायब रहेगी बिजली! देखें शेड्यूल
1 day agoध्रुव राठी के खिलाफ जमानती वारंट जारी, 2018 के मानहानि केस में कार्रवाई
1 day ago24 घंटे में 65 से बढ़कर 216 हुआ दिल्ली का AQI, सर्दी से पहले बढ़ा प्रदूषण
1 day agoदिल्ली के आनंद पर्वत में DTC बस की चपेट में आने से एक शख्स की मौत, कई घायल
1 day agoदिल्ली में इन रूट्स पर 20 अक्टूबर तक मिलेगा भारी जाम, एडवाइजरी जारी
1 day agoदिल्ली में प्रोटेस्ट से परेशान कारोबारी, PM मोदी, राहुल-केजरीवाल से की अपील
1 day agoदीपके-नेहा समेत 150 हिरासत में, CJP के तिरंगा मार्च में क्या-क्या हुआ?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines