NSUI Wrote Letter To PM Modi : राजधानी दिल्ली में एक बार फिर वीर सावरकर के नाम को लेकर बवाल मच गया है। पीएम नरेंद्र मोदी 3 जनवरी को दिल्ली यूनिवर्सिटी के एक कॉलेज की आधारशिला रखेंगे, जिसका नाम वीर सावरकर रखा जाएगा। इसके विरोध में नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिया और इस कॉलेज का नाम वीर सावरकर नहीं, बल्कि डॉ. मनमोहन सिंह करने की मांग की।
एनएसयूआई ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर मांग की है कि दिल्ली विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले एक कॉलेज का नाम दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के नाम पर रखा जाए। उन्होंने यह भी मांग की है कि एक केंद्रीय विश्वविद्यालय का नाम डॉ. मनमोहन सिंह के नाम पर रखा जाए और पाठ्यक्रम में उनकी जीवन यात्रा को शामिल किया जाए।
यह भी पढे़ं : बिना ट्रस्ट नहीं बनेगा मेमोरियल, मनमोहन सिंह स्मारक के लिए जमीन तलाश रही सरकार
शिक्षा क्षेत्र में डॉ. मनमोहन सिंह का महत्वपूर्ण योगदान
इस पत्र में डॉ. मनमोहन सिंह के एजुकेशन क्षेत्र में दिए गए महत्वपूर्ण योगदान पर फोकस डाला गया। उन्होंने देशवासियों को ऐतिहासिक केंद्रीय विश्वविद्यालय अधिनियम 2009, शिक्षा के अधिकार अधिनियम को लागू किया। साथ ही आईआईएम, आईआईटी और एम्स जैसे मुख्य संस्थानों की स्थापना में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। ऐसे में उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए डीयू के इस कॉलेज का नाम डॉ. मनमोहन सिंह के नाम पर रखने की मांग की गई।
यह भी पढे़ं : ये कैसी होनी! साल का आखिरी महीना, 3 तारीखें, 3 नामी हस्तियां, तीनों का आपस में खास कनेक्शन
जानें वीर सावरकर को लेकर क्यों मचा बवाल?
आपको बता दें कि विपक्ष वीर सावरकर को लेकर हमेशा मोदी सरकार पर हमलावर रहता है। देश का एक वर्ग उन्हें अपना आदर्श देशभक्त नहीं मानता है। आरोप है कि वीर सावरकर ने ब्रिटिश हुकूमत से माफी मांगी थी। ऐसे में उनके नाम डीयू कॉलेज का नाम रखने पर विवाद खड़ा हो गया है।
संबंधित खबरें
जामिया में छात्रसंघ बहाली पर बड़ा फैसला, चुनाव की डेडलाइन तय; हड़ताल खत्म
5 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के चलते फैसला, रात 12 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो
6 hrs agoदिल्ली-NCR में बारिश-तेज हवाओं का अलर्ट, जानें अपने राज्य में मौसम का हाल
8 hrs agoदिल्ली में 30 अक्टूबर को कहां रहेगा पावर कट? चेक करें अपना एरिया
11 hrs agoदिलजीत के शो में जाने का है प्लान? दिल्ली के ये ट्रैफिक रूट्स जरूर जान लें
13 hrs agoपैक करवाए थे भटूरे, एक्स्ट्रा छोले मांगे तो ठेले वाले ने घोंपा चाकू; मौत
16 hrs agoदिल्ली में 2.30 करोड़ की लूट, गन पॉइंट पर 4 बदमाशों ने दफ्तर में घुसकर छीने
16 hrs agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
17 hrs agoजामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
1 day agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines