Delhi Sultanpuri Accident: दिल्ली के सुल्तानपुरी में कार से लड़की को घसीटे जाने के मामले में एक नया मोड़ आया है। सूत्रों ने कहा कि हादसे की शिकार 23 साल की अंजलि सिंह की दोस्त भी एक्सीडेंट (Delhi Sultanpuri Accident) के वक्त उसके साथ स्कूटी पर सवार थी। स्कूटी को टक्कर मारे जाने के बाद वह स्कूटी से गिर गई और उसे मामूली चोट लगी। इसके बाद वह उठी और डर के चलते घर चली गई।
https://twitter.com/ANI/status/1610103700881821696
बता दें कि हादसा एक जनवरी तड़के सुबह की है, जब बेलोनो कार सवार पांच युवकों ने अंजलि सिंह की स्कूटी को टक्कर मार दी। इसके बाद अंजलि कार के नीचे फंस गई। इससे बेखबर कार सवार करीब 13 किलोमीटर तक घूमते रहे और अंजलि कार के नीचे ही फंसी रही। आखिर में अंजलि का शव जब कार से निकला, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
अंजलि के साथ मौजूद लड़की का बयान दर्ज करने की तैयारी
मामले की जांच में जुटी पुलिस का कहना है कि टक्कर के बाद अंजलि का पैर कार के एक्सल में फंस गया था। पुलिस सूत्रों ने कहा कि उन्होंने अंजलि की उस दोस्त का पता लगा लिया है जो हादसे के वक्त उसके साथ थी। जल्द ही उसका बयान दर्ज किया जाएगा।
https://twitter.com/ANI/status/1610123462303154176
पुलिस ने जांच के दौरान अंजलि का रूट ट्रेस किया तब जानकारी मिली कि हादसे के वक्त अंजलि अकेली नहीं, बल्कि उसके साथ उसकी एक दोस्त भी थी। कहा जा रहा है कि जल्द ही दिल्ली पुलिस अंजलि की दोस्त का बयान दर्ज कराएगी।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
दिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर बना प्रदर्शन स्थल, क्यों प्रोटेस्ट कर रहे पुलिस?
4 hrs agoJNU के प्रोफेसर अकोइजम को दिल्ली HC से राहत, बर्खास्तगी के आदेश पर लगी रोक
5 hrs agoदिल्ली-NCR में 'बहुत खराब' हवा के कारण GRAP II लागू, जानें क्या पाबंदियां?
8 hrs agoदिल्ली में कहां रहेगा पावर कट? 3 नवंबर की एरिया वाइज टाइमिंग यहां देखें
11 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
11 hrs agoदिल्ली में गैर BS-6 वाहनों की एंट्री पर रोक के बाद बॉर्डर पर भीषण जाम
12 hrs agoदिल्ली-शिमला-धर्मशाला फ्लाइट शुरू, जानें नया विंटर शेड्यूल
13 hrs agoदिल्ली मेट्रो में खालिस्तान समर्थक नारे लिखने के मामले में 3 गिरफ्तार
14 hrs agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
15 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines