New Delhi Railway Station Stampede Reason: देश की राजधानी दिल्ली में रेलवे स्टेशन पर भगदड़ मच जाती है। एक दूसरे के नीचे दबने से 18 लोग मारे जाते हैं। महिलाएं और बच्चे दम तोड़ देते हैं। रेल मंत्री ने अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए हादसे की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए, लेकिन इस हादसे और 18 लोगों की मौत का जिम्मेदार कौन है?
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर लोगों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने का दावा किया गया, लेकिन जब महाकुंभ में जाने के लिए रेलवे स्टेशन पर लोगों की भीड़ बढ़ी तो सभी सुरक्षा इंतजामों की पोल खुल गई। महाकुंभ के लिए स्पेशल और ज्यादा ट्रेनें दौड़ाने के दावे भी बेमानी हो गए।
भीड़ को कंट्रोल करने के लिए न कोई इंतजाम दिखे और न ही कोई सुरक्षा नजर आई। रेलवे अधिकारी हादसे को भगदड़ मानने तक से बचते नजर आए, जबकि लोगों ने हादसे के लिए रेलवे और दिल्ली पुलिस की बदइंतजामी का जिम्मेदार ठहराया है।
रेलवे बचता रहा हादसे को भगदड़ मानने से
हादसे के बाद दिल्ली पुलिस और रेलवे अधिकारी हरकत में आए, लेकिन वे हादसे को भगदड़ मानने से इनकार करते रहे। नॉर्दन रेलवे के CPRO (चीफ पब्लिक रिलेशन ऑफिसर) ने भगदड़ मचने की बात से साफ इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि भगदड़ नहीं मची है, सिर्फ अफवाह फैलाई गई है। रेलवे के PRO दिलीप कुमार बोले कि रेलवे स्टेशन पर भीड़ ज्यादा होने की सूचना मिली थी। किसी तरह की भगदड़ या किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।
RPF के जवान और मेडिकल टीम मौके पर है। प्रयागराज जाने के लिए रेलवे स्टेशन पर ज्यादा भीड़ जुट गई है। सभी लोगों के प्रयागराज जाने का प्रबंध किया जाएगा। ट्रेन कम हैं और लोग ज्यादा हैं, लेकिन सभी लोगों को प्रयागराज जाने का मौका देंगे। इस बीच LG वीके सक्सेना ने मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त कर दी। LNJP अस्पताल में 17 मौत होने की पुष्टि कर दी और रेलवे अधिकारियों की पोल खुल गई कि किस तरह वे हादसे को भगदड़ मानने से इनकार करते रहे और हादसे का सच छिपाते रहे।
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
38 mins agoदिल्ली के किन इलाकों में 15 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली, चेक करें अपना एरिया
46 mins agoअभिजीत दीपके के मेंटर रिहा, सौरव दास और आशुतोष रांका को क्यों भेजा तिहाड़?
5 hrs agoसौरव-आशुतोष को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, दीपके बोले-तिरंगा लहराना जुर्म नहीं
9 hrs agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
19 hrs agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
20 hrs agoदिल्ली में 14 अक्टूबर इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, चेक करें एरिया
1 day agoदिल्ली में बिजली सब्सिडी के लिए बदले नियम, अब आधार हुआ अनिवार्य
1 day agoराहुल गांधी के SC मार्च में दिखीं जन्नत बिश्नोई कौन हैं? DU से क्या नाता
1 day agoदिल्ली में आज ट्रैफिक को लेकर अलर्ट, कई सड़कों पर हो सकता है असर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines