New Delhi Railway Station Stampede : नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार की रात को मची भगदड़ को लेकर दिल्ली पुलिस का बयान सामने आया है। दो ट्रेनों के नाम एक जैसे होने से यात्री कंफ्यूज हो गए कि उन्हें कौन से ट्रेन पकड़नी है। प्रयागराज स्पेशल के आने की अनाउंसमेंट होने के बाद प्रयागराज एक्सप्रेस ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्रियों में दहशत फैल गई और एक प्लेटफॉर्म से दूसरे प्लेटफॉर्म जाने के दौरान भगदड़ मच गई।
दिल्ली पुलिस ने रविवार को कहा कि दो ट्रेनों प्रयागराज एक्सप्रेस और प्रयागराज स्पेशल के नाम एक जैसे होने की वजह से भ्रम की स्थिति पैदा हुई और नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ मच गई। अधिकारियों के अनुसार, प्रयागराज स्पेशल के प्लेटफॉर्म 16 पर आने की घोषणा हुई, जिससे प्लेटफॉर्म 14 पर प्रयागराज एक्सप्रेस का इंतजार कर रहे यात्री हड़बड़ा गए।
यह भी पढ़ें : New Delhi Stampede : नई दिल्ली स्टेशन पर कंट्रोल में भीड़, प्रयागराज के लिए कहां से चलेंगी ट्रेनें? जानें यहां
प्लेटफॉर्म 14 से 16 के बीच मची भगदड़
दिल्ली पुलिस ने बताया कि भ्रम की स्थिति में प्लेटफॉर्म 14 के यात्रियों ने सोचा कि उनकी ट्रेन प्लेटफॉर्म 16 पर आ रही है, जिससे अफरातफरी और भीड़भाड़ हो गई। बाद में यात्रियों में भगदड़ मच गई, जिससे 18 लोगों की जान चली गई। जनरल टिकट वाले यात्री प्लेटफॉर्म 12, 13 और 14 की ओर भागने लगे।
प्रयागराज के लिए 3 स्पेशल ट्रेनें देरी चल रही थीं
इसके अलावा नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से प्रयागराज के लिए चार ट्रेनें रवाना होनी थीं, जिनमें से तीन देरी से चल रही थीं। इसकी वजह से स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। दिल्ली पुलिस ने बताया कि जो यात्री प्लेटफॉर्म 14 पर प्रयागराज एक्सप्रेस में नहीं चढ़ पाए, वे प्लेटफॉर्म 16 की ओर बढ़ने लगे, जिससे अव्यवस्था और बढ़ गई।
यह भी पढ़ें : लालू प्रसाद यादव ने कुंभ को बताया ‘फालतू’, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन भगदड़ के बाद दिया ये बयान
जानें भगदड़ के समय स्टेशन पर क्या थी स्थिति?
भगदड़ के समय नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म 14 पर प्रयागराज एक्सप्रेस, प्लेटफार्म 12 पर मगध एक्सप्रेस, प्लेटफार्म 13 पर स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस और प्लेटफार्म 15 पर भुवनेश्वर राजधानी खड़ी थी। महाकुंभ जाने वाली तीन ट्रेनें देरी से चल रही थीं। दिल्ली पुलिस ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन भगदड़ पर शुरुआती जांच रिपोर्ट पर चर्चा करने के लिए एक हाईलेवल मीटिंग की और एक डीसीपी रैंक के अधिकारी की अध्यक्षता में जांच शुरू की।
संबंधित खबरें
दिल्ली में किलेबंदी! 1000+ हिरासत में, CJP प्रोटेस्ट में आज क्या-क्या हुआ?
14 mins agoCJP प्रोटेस्ट के बीच हिरासत में लिए गए कई वकील, CJI ने दिया दखल
14 mins agoVideo: केजरीवाल को पुलिस ने हिरासत में लिया, जबरन उठाकर बस में बिठाया
47 mins agoCJP प्रदर्शन से सेंट्रल दिल्ली में बढ़ी परेशानी, रोडब्लॉक से यातायात प्रभाव
49 mins agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की वर्दी पर लगे ये छोटे कैमरे क्या हैं?
4 hrs agoदिल्ली में आज 30 सड़कें बंद, डायवर्ट रहेगा रूट; यहां पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
9 hrs agoदिल्ली मेट्रो पर बड़ा अपडेट, अब 57 नहीं 45 स्टेशन बंद; कर सकेंगे इंटरचेंज
17 hrs agoदिल्ली में 10 अक्टूबर को इन रास्तों पर जाने से बचें, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
18 hrs agoजंतर-मंतर इलाके में बंद रहेगा इंटरनेट, एयरटेल-Jio और MTNL को दिए निर्देश
21 hrs agoदिल्ली में सख्त पाबंदी! स्कूल से लेकर मेट्रो और इंटरनेट तक, क्या-क्या बंद?
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines