New Delhi Railway Station Stampede Latest Update : नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार को मची भगदड़ में मारे गए लोगों के परिजनों को मुआवजा मिल गया है। रेलवे ने प्रयागराज जाने वाले यात्रियों और ट्रेनों को लेकर खास इंतजाम किए हैं। साथ ही दो सदस्यीय हाई लेवल कमेटी ने भगदड़ मामले की जांच शुरू कर दी है। इसे लेकर उत्तर रेलवे ने रविवार को जानकारी दी।
उत्तर रेलवे ने बताया कि भारतीय रेलवे ने रविवार को दिन में ही सभी 18 मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपये की मुआवजा राशि दे दी है। साथ ही गंभीर रूप से घायल यात्रियों को 2.5 लाख रुपये और मामूली रूप से घायल यात्रियों को 1 लाख रुपये का मुआवजा दिया गया है। भगदड़ घटना की जांच के लिए घोषित दो सदस्यीय हाई लेवल कमेटी ने अपना अपना काम शुरू कर दिया है। कमेटी में उत्तर रेलवे के प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त पंकज गंगवार और प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक नर सिंह शामिल हैं। दोनों उच्च प्रशासनिक ग्रेड के अधिकारी हैं।
यह भी पढे़ं : New Delhi Stampede : दो ट्रेनों के नाम एक जैसे होने से यात्री हुए कंफ्यूज, अनाउंसमेंट के बाद इसलिए मची भगदड़
रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 भी जारी
उत्तर रेलवे ने आगे बताया कि रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 लोगों को किसी भी पूछताछ के लिए संपर्क करने और मौजूदा भीड़भाड़ की स्थिति के दौरान यात्रियों की मदद के लिए काम कर रहा है। भारतीय रेलवे को शाम 5 बजे तक इस हेल्पलाइन नंबर पर भगदड़ की घटना से संबंधित 130 से अधिक कॉल प्राप्त हुईं। इसके अलावा भारतीय रेलवे कर्मियों ने प्रत्येक मृतक के परिवारों को उनके घर तक पहुंचाया और उनके अंतिम संस्कार में हिस्सा लिया।
17 फरवरी को भी चलेंगी 5 स्पेशल ट्रेनें
उत्तर रेलवे के अनुसार, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ और जीआरपी बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है। ये कर्मी यात्रियों को उनकी ट्रेन के प्रस्थान वाले प्लेटफॉर्म की ओर मार्गदर्शन करके मदद कर रहे हैं। उत्तर रेलवे ने प्रयागराज की दिशा में अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए शाम 7 बजे तक 3 विशेष ट्रेनें चलाईं। इसमें प्रयागराज के रास्ते दरभंगा जाने वाली एक स्पेशल ट्रेन और प्रयागराज की ओर जाने वाली दो और स्पेशल ट्रेनें शामिल हैं। प्रयागराज की ओर जाने वाली नियमित ट्रेनों के अलावा एक और स्पेशल ट्रेन रात 9 बजे रवाना होने वाली है। प्रयागराज जाने के लिए उमड़ी भीड़ को देखते हुए इंडियन रेलवे ने महाकुंभ भक्तों के लिए सोमवार यानी 17 फरवरी को भी 5 और स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है।
अब प्लेटफॉर्म 16 से चलेंगी प्रयागराज की स्पेशल ट्रेनें
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ की दुखद घटना के एक दिन बाद उत्तर रेलवे ने आने वाले दिनों में ऐसी किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए कई उपाय लागू किए हैं। यह निर्णय लिया गया है कि प्रयागराज की ओर जाने वाली सभी स्पेशल ट्रेनें प्लेटफॉर्म नंबर 16 से चलाई जाएंगी। प्रयागराज जाने वाले सभी यात्री नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के अजमेरी गेट की तरफ से आएंगे और जाएंगे। नियमित ट्रेनें सभी प्लेटफॉर्म से चलती रहेंगी, जैसा कि आम तौर पर होता है। यह पीक ऑवर में एक प्लेटफॉर्म पर भीड़ जमा होने से बचने की दिशा में एक कदम है।
यह भी पढे़ं : New Delhi Stampede : नई दिल्ली स्टेशन पर कंट्रोल में भीड़, प्रयागराज के लिए कहां से चलेंगी ट्रेनें? जानें यहां
संबंधित खबरें
करोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
11 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 26 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें अपना एरिया
12 hrs agoदिल्ली-एनसीआर में देर रात आंधी-तूफान के साथ आई बारिश और गिरे ओले
19 hrs agoजामिया में होंगी अब ऑनलाइन क्लास, प्रदर्शनों के बीच यूनिवर्सिटी का ऐलान
1 day agoलग्जरी कार और महंगे शौक दिखाकर 20 महिला कांस्टेबल को फंसाया, ठगे 24 लाख
1 day agoदिल्ली के स्कूल में छात्रा ने खुद को लगाई आग, मिला 3 पेज का सुसाइड नोट
1 day agoदिल्ली के किन इलाकों में 25 अक्टूबर को रहेगा पावर कट? देखें लिस्ट
1 day agoदिल्ली को बाढ़ से बचाने का प्लान, यमुना किनारे 99 करोड़ में बनेगी दीवार
1 day agoहिरासत में लिए गए कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, प्रदर्शन में गए थे जामिया
2 days agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बढ़ाया एमसीडी के चार हजार कर्मचारियों का वेतन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines