New Delhi: मोदी सरनेम टिप्पणी के मामले में गुरुवार को सूरत जिला अदालत ने राहुल गांधी को दो साल की सजा सुनाई है। हालांकि कुछ देर बाद उन्हें जमानत भी मिल गई। लेकिन अब इस पर सियासत शुरू हो गई है। दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर एक बैठक हुई। जिसमें 50 से अधिक सांसदों ने हिस्सा लिया।
सर्वसम्मति से शुक्रवार को दिल्ली में विजय चौक तक सांसदों का मार्च और राष्ट्रपति से मुलाकात का कार्यक्रम बनाया गया है। वहीं, सोमवार से देशभर में प्रदर्शन का भी ऐलान किया गया।
और पढ़िए – मानहानि मामले में राहुल गांधी की सजा पर भाजपा सांसद बोले- मैं भी मोदी हूं, अपमानित महसूस किया
https://twitter.com/AHindinews/status/1638923705601470472?s=20
संसद में होगी विपक्षी दलों की बैठक
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जयराम रमेश ने बताया कि कल शुक्रवार को विपक्षी सांसदों के साथ बैठक संसद में होगी। इसके बाद सभी विपक्षी सांसद विजय चौक तक चलकर प्रदर्शन करेंगे। हमने राष्ट्रपति से मिलने का समय मांगा है। यदि समय मिल जाता है तो उनसे मुलाकात करेंगे।
जयराम रमेश ने यह भी कहा कि सोमवार को दिल्ली और बाकी राज्यों में इसे लेकर प्रदर्शन होगा।
हम मोदी सरकार से डरने वाले नहीं
जयराम रमेश ने कहा कि यह सिर्फ कानूनी मुद्दा नहीं है, यह गंभीर राजनीतिक मुद्दा है जो लोकतंत्र से जुड़ा है। यह मोदी सरकार की धमकी, डराने, उत्पीड़न की राजनीति की बड़ी मिसाल है। इसे हम कानूनी तरीके से लड़ेंगे। यह एक राजनीतिक मुकाबला भी है, हम इससे नहीं डरेंगे।
और पढ़िए – प्रदेश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
दिल्ली में सोमवार को इन 30 रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, पढ़ लें ये एडवाइजरी
3 hrs agoदादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
6 hrs agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
9 hrs agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
11 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
11 hrs agoदिल्ली में 12 अक्टूबर को कहां-कहां रहेगा पावर कट? यहां चेक करें पूरी लिस्ट
12 hrs agoपराली जलाना बंद नहीं हुआ, क्या तकनीक के जरिए रुक सकता है दिल्ली का प्रदूषण?
12 hrs agoराहुल गांधी लगातार जनता को भड़काने के लिए ऐसी भाषा बोल रहे हैं- कंगना
20 hrs agoदिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
1 day agoCJP प्रोटेस्ट के बीच आज भी बंद रहेंगी दिल्ली की 30 सड़के, डायवर्जन लागू
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines