New Delh: देश में एक बार फिर कोरोना (Covid19) के मामले बढ़ने लगे हैं। गुरुवार को केंद्र सरकार के स्वास्थ्य सचिव ने छह राज्यों को चिट्ठी लिखी है। इन राज्यों में कोरोना संक्रमण की रफ्तार अचानक काफी तेज हो गई।
आंकड़ों की बात करें तो चार महीने के बाद एक दिन में 700 से अधिक कोविड केसेस आए हैं। इसके बाद एक्टिव केस की संख्या 4,623 हो गई है। पिछले साल 12 नवंबर को एक दिन में 734 कोरोना मामले सामने आए थे।
इन राज्यों को लिखी चिट्ठी
महाराष्ट्र, गुजरात, तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक को स्वास्थ्य सचिव ने चिट्ठी लिखी है।
https://twitter.com/ANI/status/1636334931621158912?s=20
टेस्ट्र ट्रीट, ट्रैक और वैक्सीनेशन पर जोर देने का निर्देश
स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि पिछले कुछ महीने में कोरोना के मामलों में कमी आई थी, लेकिन एक हफ्ते से हर दिन केस बढ़ रहे हैं। राज्यों से टेस्ट्र ट्रीट, ट्रैक और वैक्सीनेशन पर ध्यान दें।
बीते 24 घंटे में एक की गई जान
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज सुबह (16 March 2023) जारी आंकड़े के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के 754 नए केस सामने आए। इस दौरान कोरोना संक्रमण की वजह से 1 व्यक्ति की मौत की खबर है। वहीं इस दौरान कोरोना वायरस के संक्रमण को 426 लोग मात देने में कामयाब रहे, यानी स्वस्थ्य हुए। इसके साथ ही देश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 4623 हो गई है। इस तरह पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस की संख्या में 327 की तेजी दर्ज की गई है।
यह भी पढ़ें: Corona Update: देश में एकबार फिर डराने लगा कोरोना, 24 घंटे में आए 754 नए केस, 1 की मौत
संबंधित खबरें
दिल्ली-नोएडा समेत NCR में बिगड़ा मौसम, दिन में छाया अंधेरा; IMD का अलर्ट
1 hr agoतिहाड़ में कैसे बीती आशुतोष और सौरभ की पहली रात, अलग-अलग बैरक में क्यों?
2 hrs agoसुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
19 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 15 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली, चेक करें अपना एरिया
19 hrs agoअभिजीत दीपके के मेंटर रिहा, सौरव दास और आशुतोष रांका को क्यों भेजा तिहाड़?
1 day agoसौरव-आशुतोष को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, दीपके बोले-तिरंगा लहराना जुर्म नहीं
1 day agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
1 day agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
1 day agoदिल्ली में 14 अक्टूबर इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, चेक करें एरिया
1 day agoदिल्ली में बिजली सब्सिडी के लिए बदले नियम, अब आधार हुआ अनिवार्य
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines