नई दिल्ली: भाजपा के खिलाफ विपक्षी एकता की मुहिम तेज हो गई है। बिहार के सीएम नीतीश कुमार के बाद अब नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (NCP) के अध्यक्ष शरद पवार ने गुरुवार की शाम कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से उनके दिल्ली आवास पर मुलाकात की। मीटिंग के वक्त राहुल गांधी भी मौजूद थे।
खरगे ने कहा- हम लड़ने को तैयार
मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, ‘देश और लोकतंत्र को बचाने के लिए और संविधान को सुरक्षित रखने के लिए रोजगार और महंगाई जैसे मुद्दों के लिए हम एक होकर लड़ने के लिए तैयार हो गए हैं और एक-एक करके हम सबसे बात करेंगे। मैं चाहता हूं कि हम मिलकर देश के हित में काम करें और यही विचार पवार साहब का भी है।’
राहुल बोले- एक करने की प्रक्रिया चालू
वहीं, राहुल गांधी ने मल्लिकार्जुन खरगे और शरद पवार की बातों को दोहराते हुए कहा कि विपक्ष को एक करने की एक प्रक्रिया चालू हुई है। हम सब पार्टियां इस प्रक्रिया के लिए प्रतिबद्ध हैं।
पवार ने कहा- सिर्फ सोचने से नहीं चलेगा काम
एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कहा, ‘हमारी सोच वही है जो खरगे जी ने आपको बताई थी। लेकिन सिर्फ सोचने से काम नहीं चलेगा। एक प्रक्रिया शुरू करने की जरूरत है। यह तो बस शुरुआत है। इसके बाद अन्य महत्वपूर्ण विपक्षी दलों के साथ बातचीत की जाएगी, चाहे वह ममता बनर्जी हों, अरविंद केजरीवाल या अन्य।’
क्यों अहम थी शरद पवार की ये मीटिंग?
शरद पवार की ये मीटिंग बेहद महत्वपूर्ण रही क्योंकि हाल ही में अडानी समूह के खिलाफ कांग्रेस की तरफ से उठाई जा रही जेपीसी जांच की मांग को खारिज कर दिया था। शरद पवार ही वो अहम कड़ी थे, जिन्होंने महाराष्ट्र में कांग्रेस, एनसीपी और उद्धव ठाकरे की पार्टी के बीच गठबंधन कराया था।
नीतीश विपक्षी एकता मुहिम में जुटे, सीताराम येचुरी से की मुलाकात
नीतीश कुमार ने गुरुवार को वामपंथी दिग्गज नेताओं से मुलाकात की। उन्होंने सीपीआई (एम) नेता सीताराम येचुरी और डी राजा से मुलाकात कर उन्हें मोदी सरकार के खिलाफ साथ देने के लिए मनाया है।
येचुरी ने कहा कि हमारी पार्टी और वामपंथियों का हमेशा मानना रहा है कि धर्म निरपेक्ष सोच, जनवादी पार्टियों को एकजुट होने की जरुरत है। देश और संविधान को बचाना है। इसके लिए भाजपा और केंद्र की मौजूदा सरकार को हराने की जरुरत है।
कांग्रेस जल्द बुला सकती है विपक्षी नेताओं की बड़ी बैठक
विपक्षी नेताओं ने कहा है कि आने वाले दिनों में विपक्षी एकता मुहिम को और बढ़ाया जाएगा। कांग्रेस बहुत जल्द शीर्ष विपक्षी नेताओं की बैठक बुलाने की योजना बना रही है।
संबंधित खबरें
दिल्ली की हवा में सांस लेना हुआ खतरनाक, AQI पहुंचा 500 के पार
4 hrs agoप्रदर्शन स्थल लिस्ट से जंतर-मंतर क्यों हटाया, दिल्ली पुलिस ने SC में बताया
15 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
17 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
18 hrs agoदिल्ली में सात हजार किलो खराब खोया जब्त कर नष्ट किया
19 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
19 hrs agoदिल्ली में 4 नवंबर को कहां गुल रहने वाली है बिजली? चेक करें अपना एरिया
20 hrs agoदिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों में बिना कन्फर्म टिकट नहीं मिलेगी एंट्री, जानें
20 hrs agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
21 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने ग्रीन पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी का टाइम किया फिक्स
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines