Namo Bharat Train: दिल्ली से करनाल पहुंचना अब और भी आसान होगा। 90 मिनट में नमो भारत पानीपत, सोनीपत के रास्ते हाई-स्पीड कॉरिडोर के साथ आवागमन को बदलेगा। बताया जा रहा है कि राजधानी में 7 स्टेशनों की योजना है। दिल्ली-पानीपत-करनाल नमो भारत कॉरिडोर के पूरा हो जाने पर, दिल्ली और हरियाणा के प्रमुख शहरी केंद्रों के बीच यात्रा का समय काफी कम हो जाएगा। यात्री अब काफी तेजी से यात्रा कर सकेंगे। प्रस्तावित दिल्ली-पानीपत-करनाल नमो भारत कॉरिडोर के पूरा होने पर यात्री दिल्ली से करनाल मात्र 90 मिनट में, कश्मीरी गेट से मुरथल 30 मिनट में, इंद्रप्रस्थ से सोनीपत मात्र 35 मिनट में और कश्मीरी गेट से पानीपत एक घंटे में पहुंच सकेंगे।
हरियाणा के ये शहर होंगे शामिल
बता दें कि प्रस्तावित कॉरिडोर दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के सराय काले खां से शुरू होकर हरियाणा के करनाल में न्यू आईएसबीटी पर खत्म होगा। नमो भारत ट्रेनें, जिन्हें 180 किमी प्रति घंटे की गति तक पहुंचने के लिए डिजाइन किया गया है और जिनकी अधिकतम परिचालन गति 160 किमी प्रति घंटा है, हरियाणा और दिल्ली के महत्वपूर्ण शहरी केंद्रों के बीच हाई-स्पीड कनेक्टिविटी प्रदान करेंगी। यह कॉरिडोर हरियाणा के प्रमुख औद्योगिक और शैक्षणिक केंद्रों से होकर गुजरेगा, जिसमें सोनीपत एजुकेशन सिटी, कुंडली, बरही औद्योगिक क्षेत्र, पानीपत शहर, आईओसीएल रिफाइनरी और करनाल शामिल हैं। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र से इन स्थानों के बीच हर रोज लाखों लोग यात्रा करते हैं।
क्या मिलेगा फायदा?
नमो भारत ट्रेन 90 किमी प्रति घंटे की औसत गति से चलती हैं और कई स्थानों पर रुकती हैं और अन्य उपलब्ध परिवहन विकल्पों की तुलना में काफी कम समय में दूरी तय करेंगी। इसके कारण कामकाजी समूह की आबादी, श्रम शक्ति, औद्योगिक श्रमिकों, अंतर-शहर यात्रियों और छात्रों के लिए उनके सफर को आसान बनाएगा। साथ ही नए अवसर भी पैदा होंगे।
दिल्ली के कौन से स्टेशन से गुजरेगी ट्रेन?
दिल्ली-पानीपत-करनाल, क्षेत्रीय रैपिड ट्रांजिट सिस्टम के पहले चरण के लिए प्राथमिकता वाले तीन कॉरिडोर में से एक है। दिल्ली और हरियाणा के बीच 136 किलोमीटर से ज्यादा लंबे इस कॉरिडोर का लगभग 100 किलोमीटर हिस्सा हरियाणा में पड़ता है और बाकी दिल्ली से होकर गुजरेगा। इस रूट पर नियोजित 18 स्टेशनों में से सात दिल्ली में हैं और संचालन में सहायता के लिए मुरथल और गंजबार में एक-एक डिपो है। सराय काले खां के अलावा, दिल्ली के अन्य स्टेशन इंद्रप्रस्थ, कश्मीरी गेट, झरोदा कलां, भलस्वा चौक, अलीपुर और नरेला शामिल हैं।
संबंधित खबरें
'सांसदों को पीटा जा रहा है, मुझे नोचा गया', सड़क पर लेटीं प्रियंका गांधी
13 hrs agoजंतर मंतर पर प्रदर्शन के दौरान राहुल-प्रियंका हिरासत में, पुलिस बस में बैठे
14 hrs agoदिल्ली के सीमापुरी में गिरी 4 मंजिला इमारत, 3 की मौत और 8 को निकाला
16 hrs agoज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के बाद भी जारी रहेगा CJP का प्रदर्शन
16 hrs agoदिल्ली के कई इलाकों में 8 अक्टूबर को कटेगी बिजली, जारी हुआ शटडाउन शेड्यूल
16 hrs agoजिमखाना क्लब बेदखली केस में जज ने सुनवाई से खुद को हटाया
18 hrs ago'अंडरग्राउंड टनल, 7.3KM लंबाई', दिल्ली एयरपोर्ट पर ट्रेन दौड़ाने की तैयारी
20 hrs agoहिरासत से छूटे राहुल गांधी, पोस्ट में लिखा-कोई देशद्रोही नहीं बचेगा
1 day agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
1 day agoआशा वर्कर्स को रेखा सरकार की बड़ी सौगात, अब मिलेगा इतना भत्ता
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines