हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Sagar Dhankar murder case: गवाह की जान खतरे में, कोर्ट पुलिस से बोली- मुहैया कराई जाए सुरक्षा

विज्ञापन

Sagar Dhankar murder case: दिल्ली की रोहिणी कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को निर्देश दिया है कि वह सागर धनखड़ हत्या मामले में पीड़ित-गवाह अमित कुमार को सुरक्षा मुहैया कराए, क्योंकि उसकी जान को खतरा है। अदालत के समक्ष अर्जी दायर कर अमित ने आरोप लगाया है कि उसे बदमाशों द्वारा धमकी दी जा रही थी कि अगर उसने आरोपियों के खिलाफ अदालत में गवाही दी तो उसके परिवार को खत्म कर दिया जाएगा।

https://twitter.com/ani_digital/status/1617187209303699462?s=20&t=eFNaQ72yDE5hJkvgQipw5Q

 

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश शिवाजी आनंद ने दिल्ली पुलिस उपायुक्त को अमित कुमार के साथ अदालत आने और जाने के दौरान दो सशस्त्र पुलिस कर्मियों को नियुक्त करने का निर्देश दिया। उनका बयान अदालत परिसर में संवेदनशील गवाह कक्ष में दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन

यह है पूरा मामला 

बता दें 4 मई, 2021 की रात को आरोपी व्यक्तियों ने अमित कुमार और सागर धनखड़ को दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में पीटा था। सागर ने दम तोड़ दिया। इस मामले में ओलंपियन पहलवान सुशील कुमार आरोपियों में से एक हैं। इससे पहले अमित ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से अपना बयान दर्ज करने का निर्देश देने की मांग की थी।

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola