Delhi News : दिल्ली में कई क्षेत्रों के नाम बदलने की मांग हो रही है। दिल्ली में भाजपा की सरकार आने के बाद विधानसभा में विधायकों ने कई क्षेत्रों के नाम बदलने की मांग उठाई। इसी बीच दिल्ली की सड़क तुगलक लेन का भी नाम बदले जाने की मांग काफी समय से हो रही है। अब राज्यसभा सांसद अपने घर के बोर्ड पर तुगलक लेन की जगह विवेकानंद मार्ग लिखवा दिया है।
दिनेश शर्मा ने गुरुवार को अपने सोशल मीडिया पर कई फोटो शेयर किए। इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि आज नई दिल्ली स्थित नए आवास 6–स्वामी विवेकानंद मार्ग (तुगलक लेन) में सपरिवार विधि विधानपूर्वक, पूजन-अर्चन कर गृह प्रवेश किया। फोटो में दिखाई दे रहा है कि घर की नेम प्लेट पर सड़क का नाम स्वामी विवेकानंद मार्ग लिखा हुआ है।
तुगलक लेन का बदला नाम?
हालांकि, इस सड़क पर कई अन्य सांसदों के आवास हैं लेकिन उनके आवास के सामने की नेम प्लेट पर सड़क का नाम अभी भी तुगलक लेन ही है। वहीं हाल-फिलहाल में इस सड़क के नाम को बदलने जाने की कोई सूचना भी नहीं है।
दिनेश शर्मा के इस कदम से कई सवाल उठ रहे हैं। क्या सांसद अब इस सड़क के नाम को बदलने की मांग कर रहे हैं और इस तरह से अपनी मांग उठा रहे हैं। बीजेपी सांसद ने यह कदम ऐसे समय में उठाया है, जब दिल्ली में नाम बदलने की मांग कई क्षेत्रों में उठ चुकी है।
कौन हैं दिनेश शर्मा?
दिनेश शर्मा भाजपा नेता हैं और राज्यसभा संसद भी हैं। दिनेश शर्मा 2017 से 2022 तक उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री थे। वे पहले लखनऊ के मेयर थे। भारतीय जनता पार्टी में आने से पहले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की छात्र शाखा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से की थी।
संबंधित खबरें
'सांसदों को पीटा जा रहा है, मुझे नोचा गया', सड़क पर लेटीं प्रियंका गांधी
3 hrs agoजंतर मंतर पर प्रदर्शन के दौरान राहुल-प्रियंका हिरासत में, पुलिस बस में बैठे
4 hrs agoदिल्ली के सीमापुरी में गिरी 4 मंजिला इमारत, 1 की मौत और 8 को निकाला
6 hrs agoज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के बाद भी जारी रहेगा CJP का प्रदर्शन
6 hrs agoदिल्ली के कई इलाकों में 8 अक्टूबर को कटेगी बिजली, जारी हुआ शटडाउन शेड्यूल
6 hrs agoजिमखाना क्लब बेदखली केस में जज ने सुनवाई से खुद को हटाया
8 hrs ago'अंडरग्राउंड टनल, 7.3KM लंबाई', दिल्ली एयरपोर्ट पर ट्रेन दौड़ाने की तैयारी
10 hrs agoहिरासत से छूटे राहुल गांधी, पोस्ट में लिखा-कोई देशद्रोही नहीं बचेगा
23 hrs agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
23 hrs agoआशा वर्कर्स को रेखा सरकार की बड़ी सौगात, अब मिलेगा इतना भत्ता
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines