Delhi Marble Mosque Collapsed : पुरानी दिल्ली में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। संगमरमर वाली मस्जिद अचानक से भरभराकर गिर गई, जिससे पूरे इलाके में भगदड़ मच गई। बताया जा रहा है कि सड़क धंसने से मस्जिद गिरी। इसे लेकर एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें भरभराकर मस्जिद गिरती हुई दिखाई दे रही है। मस्जिद के इमाम ने कहा कि सुबह 11 बजे के करीब मस्जिद बंद कर दी गई थी। कुएं ने सांस ली और मस्जिद गिर गई।
हादसे का वीडियो आया सामने
यह घटना पुरानी दिल्ली के चूड़ीवालान इलाके की है। पूरे देश में आज बकरीद मनाई जा रही है। इस दौरान चूड़ीवालान क्षेत्र में सड़क धंसने से संगमरमर वाली मस्जिद जमींदोज हो गई, जिससे आसपास के लोगों में अफरातफरी का माहौल है। कुछ दूरी पर खड़े लोगों ने इस घटना का वीडियो बना लिया। मौके पर स्थानीय पुलिस भी मौजूद थी।
यह भी पढ़ें : भीषण गर्मी से दिल्ली-बागडोगरा फ्लाइट 4 घंटे लेट रवाना, इंडिगो ने असुविधा के लिए जताया खेद
आसपास की बिल्डिंगों को नहीं हुआ कोई नुकसान
मस्जिद गिरने से अगल-बगल की बिल्डिंगों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा और न ही किसी तरह के जानमाल की हानि की कोई खबर सामने नहीं आई है। अब सड़क पर गिरी मस्जिद के मलबे को हटाने का काम चल रहा है। स्थानीय लोगों ने फिर से मस्जिद बनाने की मांग की है। पुलिस पता लगा रही है कि आखिर यह हादसा कैसे हुआ।
यह भी पढ़ें : दिल्ली एयरपोर्ट अंधेरे में डूबा, बिजली गुल होने से काम ठप, फ्लाइट भी हुईं लेट
10 साल पहले बनी थी मस्जिद
बताया जा रहा है कि 10 साल पहले ही यह मस्जिद बनी थी। पूरे इलाके में इसे संगमरमर की मस्जिद के नाम से जाना जाता है। गनीमत रही है कि मस्जिद गिरने से पहले आसपास के मकान और दुकानों को खाली करा लिया गया था, जिससे कोई व्यक्ति चोटिल नहीं हुआ। सोशल मीडिया में वायरल वीडियो में स्थानीय लोग और पुलिसकर्मी नजर आ रहे हैं।
संबंधित खबरें
दिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
2 hrs agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
3 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
4 hrs agoदिल्ली में 12 अक्टूबर को कहां-कहां रहेगा पावर कट? यहां चेक करें पूरी लिस्ट
4 hrs agoपराली जलाना बंद नहीं हुआ, क्या तकनीक के जरिए रुक सकता है दिल्ली का प्रदूषण?
5 hrs agoLIVE: 'CJP ने कानून का पालन नहीं किया...', दिल्ली पुलिस का बड़ा आरोप
12 hrs agoदिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
20 hrs agoCJP प्रोटेस्ट के बीच आज भी बंद रहेंगी दिल्ली की 30 सड़के, डायवर्जन लागू
21 hrs agoदिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशनों को फिर खोला गया, एंट्री-एग्जिट शुरू
21 hrs agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines