हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

दिल्ली में मंदिर से मीट दुकानों की कितनी दूरी है जरूरी? MCD ने बनाई नई पॉलिसी

MCD House passes policy for meat shops : आगामी हिन्दू त्योहारों के लिए दिल्ली में एमसीडी हाउस ने एक प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है, जिसके तहत मंदिर से मांस की दुकानों के लिए न्यूनतम 150 मीटर की दूरी तय की गई है।

विज्ञापन

MCD House passes policy for meat shops : एमसीडी हाउस ने धार्मिक स्थलों(मंदिर) से मांस की दुकानों के लिए न्यूनतम 150 मीटर की दूरी की नीति पारित की है। बता दें कि MCD हाउस की बैठक में यह प्रस्ताव रखा गया था, जिसमें धार्मिक स्थलों से मांस की दुकानों के लिए न्यूनतम 150 मीटर की दूरी रखे जाने की बात कही गई थी, जिसे एमसीडी हाउस में काफी विरोध के बीच प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है।

यह भी पढ़ें- Twitter War: शिवराज बोले, कमलनाथ-दिग्विजय हैं ‘जय-वीरू’, कमलनाथ बोले- गब्बर का हिसाब करेंगे

प्रस्ताव को एमसीडी हाउस की मंजूरी

बता दें कि मांस की दुकान और धार्मिक स्थल के बीच न्यूनतम 150 मीटर की दूरी की शर्त, मांस की दुकानों के लिए नए लाइसेंस देने की प्रस्तावित नीति का हिस्सा है, जिसे मंगलवार को एमसीडी हाउस की मंजूरी मिल गई है। यह उन कई प्रस्तावों में से एक था, जिन्हें एमसीडी हाउस ने कार्यवाही के दौरान हंगामे के बीच पारित कर दिया।

विज्ञापन

क्या है नई नीति ?

मंगलवार को सदन में पेश एजेंडे के अनुसार, प्रस्तावित नीति मांस की दुकानों, मांस प्रसंस्करण इकाइयों, पैकेजिंग या स्टोरेज प्लांट्स और ऐसे अन्य प्रतिष्ठानों(establishments) के लिए नए लाइसेंस देने या लाइसेंस के मॉडर्नाइजेशन से संबंधित है। एमसीडी हाउस की कार्यवाही के अनुसार, प्रस्ताव में मांस की दुकान और मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा या अन्य धार्मिक स्थानों के बीच न्यूनतम 150 मीटर की दूरी की शर्त लगाई गई है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola