AAP Seeks Bharat Ratna For Former PM: देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन हो गया है। देश की राजनीति और लोकतांत्रिक देश के विकास में भारत मे 14वें प्रधानमंत्री रहे मनमोहन सिंह के योगदान को आज खूब याद किया जा रहा है। उनके योगदान को देखते हुए ही आम आदमी पार्टी ने उन्हें भारत रत्न दिए जाने की मांग की है।
आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने मीडिया से बात करते हुए बतौर अर्थशास्त्री, वित्त मंत्री, प्रधानमंत्री पूर्व PM मनमोहन सिंह के कामों को याद किया और उनको महान अर्थशास्त्री, ईमानदार नेता बताते हुए भारत रत्न दिए जाने की मांग की है। पूरी आम आदमी पार्टी ने संजय सिंह की इस मांग का समर्थन किया है। इससे पहले अरविंद केजरीवाल ने भी एक ट्वीट लिखकर पूर्व PM को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की थी।
मनमोहन की सादगी को शब्दों में पिरोना मुश्किल
PTI से बातचीत करते हुए संजय सिंह ने कहा कि मनमोहन सिंह ने 10 साल प्रधानमंत्री रहते हुए देश को आर्थिक मंदी के दौर से निकाला। उनका निधन देश के लिए दुखद है, अपूर्णीय क्षति है। इतिहास में उनका नाम महान अर्थशास्त्री और ईमानदार नेता के रूप में अंकित रहेगा। आम आदमी पार्टी की ओर से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। मनोहन सिंह केा भारत रत्न मिलना ही चाहिए। उन्होंने देश को विश्व अर्थव्यवस्था बनाने के लिए बहुत काम किया। एक अर्थशास्त्री के रूप में, एक प्रधानमंत्री के रूप में पूरी दुनिया उनका सम्मान करती है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी अपने एक्स हैंडल पर मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ट्वीट लिखा कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की विद्वता और उनकी सादगी के गुणों को शब्दों में पिरोना असंभव है।
मनमोहन सिंह कई पदों पर रहे और कई अवार्ड जीते
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का 26 दिसंबर 2024 दिन गुरुवार को निधन हो गया। उन्होंने 92 साल की उम्र में एम्स दिल्ली में आखिरी सांस ली। उनका जन्म 26 सितंबर 1932 को हुआ था। 1948 में पंजाब विश्वविद्यालय से मैट्रिक करने के बाद ब्रिटेन के कैंब्रिज विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया। 1957 में अर्थशास्त्र में ऑनर्स किया। 1962 में ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के नूफिल्ड कॉलेज से अर्थशास्त्र में डी.फिल की डिग्री ली।
1971 में वाणिज्य मंत्रालय में आर्थिक सलाहकार बने। 1972 में वित्त मंत्रालय में ही मुख्य आर्थिक सलाहकार बने। वे वित्त मंत्रालय के सचिव, योजना आयोग के उपाध्यक्ष, भारतीय रिजर्व बैंक के अध्यक्ष, प्रधानमंत्री के सलाहकार, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के अध्यक्ष भी रहे। 1991 से 1996 तक देश के वित्त मंत्री रहे। 2004 से 2014 तक देश के 14वें प्रधानमंत्री रहे।
पूर्व PM मनमोहन सिंह को भारत का दूसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण(1987) प्रदान किया गया। भारतीय विज्ञान कांग्रेस का जवाहरलाल नेहरू जन्म शताब्दी पुरस्कार (1995) मिल चुका है। बतौर वित्त मंत्री योगदान के लिए एशिया मनी अवार्ड (1993 और 1994) मिला। यूरो मनी अवार्ड (1993), कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय का एडम स्मिथ पुरस्कार (1956); कैम्ब्रिज के सेंट जॉन्स कॉलेज में राइट पुरस्कार (1955) भी डॉ. मनमोहन सिंह को मिल चुका है। डॉ. सिंह को कैंब्रिज, ऑक्सफ़ोर्ड और अन्य विश्वविद्यालयों द्वारा मानद उपाधियां देकर सम्मानित किया जा चुका है।
संबंधित खबरें
क्या दिल्ली की सभी महिलाओं के लिए फ्री है बसों का सफर? जानिए किन्हें नहीं मिलेगा स्मार्ट कार्ड
1 hr agoदिल्ली में आज से बंद हुआ पिंक टिकट, अब बसों में कैसे फ्री ट्रैवल कर सकेंगी महिलाएं?
3 hrs agoजंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन में यौन उत्पीड़न मामलों की जांच करेगी क्राइम ब्रांच, 3 महिला पत्रकारों ने लगाए हैं आरोप
4 hrs agoKal Ka Mausam: दिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया अपडेट; इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश
21 hrs agoDU स्टूडेंट्स के लिए गुड न्यूज! अब एग्जाम पास करने के लिए आसान हुए नियम, जानिए पूरी डिटेल
1 day agoAAP को तगड़ा झटका, कांग्रेस से जुड़ीं प्रियंका कक्कड़; बताया क्यों छोड़ी आम आदमी पार्टी
1 day agoDU ने खत्म की 28 क्रेडिट की अनिवार्यता, कम क्रेडिट पर भी अगली क्लास में प्रमोट होंगे छात्र
1 day agoदिल्ली में रिपीट हुआ 'रिया अहीर मोमेंट', जंतर-मंतर पर महिला ने रोकी प्रदर्शनकारियों से भरी बस, देखें वीडियो
1 day agoDelhi to Bihar Bus Service: छठ पूजा पर घर जाने वालों की मौज! दिल्ली सरकार शुरू करेगी सीधी बसें; जानें रूट और कितना होगा किराया
1 day agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज फिर हल्लाबोल, जंतर-मंतर पर भारी सुरक्षा बल; चप्पे-चप्पे पर नजर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines