हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

स्वाति मालीवाल के दौरे पर बीरेन सिंह सरकार का यूटर्न, अनुमति के बाद कानून व्यवस्था का हवाला देकर आने से रोका

विज्ञापन
स्वाति मालीवाल। -फाइल फोटो।

Manipur Violence: दिल्ली महिला आयोग (DCW) की चीफ स्वाति मालीवाल का मणिपुर दौरा हां-ना में फंस गया है। स्वाति मालीवाल के मुताबिक, वे मणिपुर में पीड़ितों की मदद के लिए जाना चाहती हैं। पहले मणिपुर सरकार ने उनके दौरे को अनुमति दे दी थी लेकिन 12 घंटे के अंदर बीरेन सिंह सरकार ने यूटर्न लेते हुए उन्हें मणिपुर आने से रोक दिया है।

DCW प्रमुख स्वाति मालीवाल ने रविवार को न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत में कहा कि मैंने मणिपुर सरकार को लिखा है कि मैं राज्य का दौरा करना चाहती हूं और यौन उत्पीड़न के पीड़ितों से मिलना चाहती हूं। मुझे मणिपुर सरकार से एक पत्र मिला है, जहां उन्होंने मुझे अपनी यात्रा स्थगित करने का सुझाव दिया है क्योंकि राज्य में कानून और व्यवस्था की स्थिति अच्छी नहीं है।

https://twitter.com/ANI/status/1682946420150796291

स्वाति मालीवाल ने कहा कि मैं केवल पीड़ितों की मदद के लिए मणिपुर जाना चाहती हूं। मैं राज्य सरकार से अपील कर रही हूं कि वे मुझे मणिपुर जाने की अनुमति दें और उन राहत शिविरों में मेरी यात्रा की व्यवस्था करें जहां ये पीड़ित रह रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं राज्य सरकार से अपील कर रही हूं कि मुझे रोका न जाए बल्कि ऐसी व्यवस्था की जाए कि मैं यौन उत्पीड़न के पीड़ितों से मिल सकूं ताकि हम उन तक पहुंच सकें और हर संभव मदद प्रदान कर सकें।

https://twitter.com/SwatiJaiHind/status/1682759445900849152

स्वाति मालीवाल बोलीं- पहले मणिपुर सरकार ने दौरे की दी थी अनुमति

स्वाति मालीवाल ने शनिवार शाम करीब आठ बजे एक ट्वीट किया था। उन्होंने लिखा था कि पहले मणिपुर सरकार ने मेरे मणिपुर दौरे को हरी झंडी दे दी थी, लेकिन अचानक राज्य सरकार ने यू टर्न ले लिया और मुझे अनुमति देने से इनकार कर दिया। ये चौंकाने वाला और बेतुका है। मैं यौन हिंसा से बचे लोगों से क्यों नहीं मिल सकती? मैंने उनसे चर्चा करके अपना टिकट पहले ही बुक कर ली थी। मुझे रोकने की कोशिश क्यों की जा रही है?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें