Delhi Blast Case Update: दिल्ली में लाल किला के पास हुए आतंकी हमले की NIA जांच में सनसनीखेज खुलासा हुआ है. जांच में पता चला है कि धमाका करने के लिए जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी उमर नबी ने शू बॉम्बर और जूते में छिपाए जाने वाले TATP विस्फोटक का इस्तेमाल किया. फोरेंसिक टीम को कार की ड्राइविंग सीट के नीचे से जूता मिला था, जिसमें मेटल पदार्थ के ट्रेस मिले हैं और कार के टायर से भी विस्फोटक पदार्थ के ट्रेस मिले हैं.
Threema ऐप क्या है? दिल्ली कार ब्लास्ट में इस्तेमाल हुआ स्विस मैसेजिंग ऐप, जो भारत में है बैन
जूता ही था धमाके का ट्रिगर पॉइंट
नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) की जांच में खुलासा हुआ है कि आतंकी उमर नबी शू बॉम्बर था. उसने अपने जूते में TATP विस्फोटक पदार्थ लगाया था, जिसके जरिए धमाका किया गया. फोरेंसिक टीम को धमाके में उड़ी i20 की ड्राइविंग सीट के नीचे एक जूता मिला है, जिसमें मेटल से बना सबस्टेंस था. जांच टीम इसी को ट्रिगर पॉइंट मान रही हैं कि शू बॉम्बर को ट्रिगर करके कार को उड़ाया गया. जांच में पहले ही पुष्टि हो चुकी है कि विस्फोटक पदार्थ के रूप में अमोनियम नाइट्रेट के साथ TATP भी मिलाया गया था, ताकि जोरदार धमाका हो.
10 नवंबर को हुआ था आतंकी हमला
बता दें कि 10 नंवबर को शाम 6 बजकर 52 मिनट पर दिल्ली में लाल किला के पास मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के बाहर लाइटों पर कार धमाका हुआ था, जिसे मोदी सरकार ने एक रिजॉल्यूशन पास करके आतंकी हमला माना. धमाके में 13 लोगों की मौत हुई थी और करीब 25 लोग घायल हुए थे. हमले से पहले हरियाणा के फरीदाबाद जिले में टेरर मॉड्यूल का खुलासा हुआ था, जिसमें कई डॉक्टर शामिल थे. वहीं धमाके का मास्टरमाइंड जैश-ए-मोहम्मद का आतंकी डॉक्टर उमर नबी था, जो सुसाइड अटैकर था और धमाके में मारा गया.
Delhi Car Blast: NIA के हाथ लगा आतंकी डॉ. उमर का फोन, डेटा से हुए कई चौंकाने वाले खुलासे
हरियाणा से मिला हमले का कनेक्शन
वहीं आतंकी हमले का कनेक्शन हरियाणा और जम्मू-कश्मीर से मिला. टेरर मॉड्यूल में जम्मू-कश्मीर निवासी डॉक्टर शामिल थे, वहीं फरीदाबाद की अल फलाह यूनिवर्सिटी में टेरर मॉड्यूल का गढ़ था. दिल्ली में आतंकी हमला करने से पहले उमर नबी हरियाणा के नूंह शहर में किराये के मकान में 10 दिन ठहरा था, जहां से अमोनियम नाइट्रेट विस्फोटक पदार्थ खरीदा गया था और उसकी विस्फोटक पदार्थ का कुछ हिस्सा दिल्ली आतंकी हमले में इस्तेमाल किया और कुछ हिस्सा फरीदाबाद में किराये में मकान में छिपाकर रखा गया था, जो पुलिस ने बरामद कर लिया था.
संबंधित खबरें
दिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
6 hrs agoCJP प्रोटेस्ट के बीच रविवार के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, जानें पूरी डिटेल
6 hrs agoदिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशनों को फिर खोला गया, एंट्री-एग्जिट शुरू
6 hrs agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
8 hrs agoइंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
10 hrs agoदिल्ली दंगे में ताहिर हुसैन दोषी करार, कोर्ट ने 7 आरोपियों को किया बरी
12 hrs agoदिल्ली के इन इलाकों में 11 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली, चेक करें अपना इलाका
12 hrs agoदिल्ली में किलेबंदी! 3000+ हिरासत में, CJP प्रोटेस्ट में आज क्या-क्या हुआ?
12 hrs agoCJP प्रोटेस्ट के बीच हिरासत में लिए गए कई वकील, CJI ने दिया दखल
12 hrs agoVideo: केजरीवाल को पुलिस ने हिरासत में लिया, जबरन उठाकर बस में बिठाया
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines