आरोपियों के पास से एक किलो से ज्यादा हेरोइन, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 5 करोड़ रुपये बताई जा रही है, बरामद की गई है. ये कार्रवाई उत्तर जिला की एंटी नारकोटिक्स सेल ने गुप्त सूचना के आधार पर की. पुलिस को सूचना मिली थी कि दो ड्रग्स सप्लायर ऑटो रिक्शा से प्रताप नगर से गुलाबी बाग के रास्ते नशीले पदार्थ की सप्लाई करने वाले हैं.
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मेट्रो पिलर नंबर P-94, रामबाग रोड, गुलाबी बाग के पास जाल बिछाया. शाम करीब 7 बजकर 15 मिनट पर संदिग्ध ऑटो रिक्शा को रोका गया. तलाशी के दौरान महिला आरोपी अंबे उर्फ सोनिया के कब्जे से 1.058 किलो हेरोइन बरामद की गई. मौके से उसका साथी चंदन गुप्ता भी गिरफ्तार किया गया.
यह भी पढ़ें;दिल्ली में टूटा ठंड का रिकॉर्ड, 4 साल बाद फरवरी में सबसे ठंडा रहा दिन, अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम?
पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी पिछले कई सालों से ड्रग्स सप्लाई के नेटवर्क से जुड़े हुए थे. पूछताछ में खुलासा हुआ कि बरामद हेरोइन राहुल नाम के तस्कर से ली गई थी, जिसे ट्रांस यमुना इलाके में सप्लाई किया जाना था. फिलहाल मुख्य सप्लायर फरार है और उसकी तलाश में छापेमारी जारी है.
महिला आरोपी अंबे उर्फ सोनिया पहले भी नशे के कारोबार में शामिल रही है. उसका पति फिलहाल एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में जेल में बंद है. वहीं आरोपी चंदन गुप्ता किराए का ऑटो चलाता था और उसी के जरिए नशे की सप्लाई करता था.
यह भी पढ़ें;‘मेरे साथ पापा गंदी हरकतें करते हैं’, दोस्त के माता-पिता संग थाने पहुंची 14 साल की नाबालिग की आपबीती
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले गैस चैंबर बनी दिल्ली! रोहिणी-जहांगीरपुरी में AQI 400 के पार
2 hrs agoदिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर बना प्रदर्शन स्थल, क्यों प्रोटेस्ट कर रहे पुलिस?
12 hrs agoJNU के प्रोफेसर अकोइजम को दिल्ली HC से राहत, बर्खास्तगी के आदेश पर लगी रोक
13 hrs agoदिल्ली-NCR में 'बहुत खराब' हवा के कारण GRAP II लागू, जानें क्या पाबंदियां?
16 hrs agoदिल्ली में कहां रहेगा पावर कट? 3 नवंबर की एरिया वाइज टाइमिंग यहां देखें
18 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
19 hrs agoदिल्ली में गैर BS-6 वाहनों की एंट्री पर रोक के बाद बॉर्डर पर भीषण जाम
20 hrs agoदिल्ली-शिमला-धर्मशाला फ्लाइट शुरू, जानें नया विंटर शेड्यूल
21 hrs agoदिल्ली मेट्रो में खालिस्तान समर्थक नारे लिखने के मामले में 3 गिरफ्तार
22 hrs agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines