दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा हुआ है. एयर इंडिया की बस में आग लगने से पूरे हवाई अड्डे में हड़कंप मच गया है. वहीं, सिक्योरिटी स्टाफ आग बुझाने की कोशिश कर रहा है. बताया जा रहा है कि बस में उस वक्त कोई भी यात्री सवार नहीं था. सूत्रों से मिली खबर के मुताबिक, टर्मिनल 3 पर यह हादसा मंगलवार को दोपहर करीब 1 बजे हुआ था. इसके बाद इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पुलिस को सूचित किया गया. इसके बाद मौके पर फायर टेंडर, लोकल पुलिस, CISF समेत अन्य संबंधित एजेंसियां मौके पर पहुंच गई थी.
कोई हताहत नहीं
बताया जा रहा है कि जिस समय आग लगी थी उस वक्त SATS बस में कोई भी यात्री सवार नहीं था. यह वहीं बस होती है जो यात्रियों को टर्मिनल से जीरो ग्राउंड तक ले जाती है. इसके बाद यात्री यहां से प्लेन में सवार होकर उड़ान भरते हैं. घटना के समय बस में सिर्फ बस का ड्राइवर ही था जिसे समय रहते बाहर निकाल लिया गया था.
हालांकि, फिलहाल आग बुझा दी गई है. इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है. आग लगने का कारण पता लगाने के लिए बस की जांच की जाएगी. आग लगने के बाद एयरपोर्ट पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना गया था. हालांकि स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया.
ये भी पढ़ें- कौन हैं दिल्ली पुलिस की कॉन्स्टेबल सोनिया यादव? 7 महीने की प्रेग्नेंसी में कर दिखाया ये कमाल
डीसीपी वीर ने कहा, “जब आग लगी, तब सिर्फ ड्राइवर ही मौजूद था. दमकल अधिकारियों ने तुरंत आग पर काबू पा लिया. किसी के घायल होने या हताहत होने की कोई खबर नहीं है. एहतियात के तौर पर प्रभावित क्षेत्र की कुछ देर के लिए घेराबंदी कर दी गई. अधिकारियों ने आग लगने के कारण का पता लगाने के लिए बस की विस्तृत जांच शुरू कर दी है तथा आगे की जांच जारी है.
संबंधित खबरें
दादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
1 hr agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
4 hrs agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
5 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
6 hrs agoदिल्ली में 12 अक्टूबर को कहां-कहां रहेगा पावर कट? यहां चेक करें पूरी लिस्ट
6 hrs agoपराली जलाना बंद नहीं हुआ, क्या तकनीक के जरिए रुक सकता है दिल्ली का प्रदूषण?
7 hrs agoLIVE: मुंबई-महाराष्ट्र में होंगे प्रदर्शन, तानाशाही नहीं सहेंगे- ठाकरे
15 hrs agoदिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
23 hrs agoCJP प्रोटेस्ट के बीच आज भी बंद रहेंगी दिल्ली की 30 सड़के, डायवर्जन लागू
23 hrs agoदिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशनों को फिर खोला गया, एंट्री-एग्जिट शुरू
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines