LPG Price Hike: सरकारी तेल विपणन कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 7 रुपये की बढ़ोतरी की है। कीमतों में बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत अब 1,773 रुपये के बजाय 1,780 रुपये होगी।
बता दें कि आमतौर पर ऑयल मार्केटिंग कंपनियां किसी भी महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में संशोधन करती हैं, लेकिन इस बार 1 जुलाई 2023 को कोई बदलाव नहीं किया गया। हालांकि, तीन दिन बाद यानी आज मंगलवार को कंपनियों ने एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी।
ये भी पढ़ेंः ‘हत्या, धमकी, बाहुबल की राजनीति’, पंचायत चुनाव हिंसा पर बोले पश्चिम बंगाल के राज्यपाल
तीन महीने में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दामों में यह पहली बढ़ोतरी है। हालांकि, घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वजन वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर 1,003 रुपये की कीमत पर उपलब्ध है। मई की कीमतों के मुताबिक, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम क्रमश: 1,029 रुपये, 1,002.50 रुपये और 1,018.50 रुपये हैं।
लगातार दो कटौती के बाद बढ़ी कीमत
19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडरों की कीमत में बढ़ोतरी लगातार दो कटौती के बाद की गई है। जून में इनकी कीमत में 83 रुपये प्रति सिलेंडर की कटौती की गई थी। इससे पहले इसी साल मई में कीमत 172 रुपये कम की गई थी। इससे पहले 1 मार्च 2023 को कंपनियों ने 19 किलोग्राम के कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में 350.50 रुपये प्रति यूनिट बढ़ोतरी की थी। बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में इसकी कीमत 2119.50 रुपये पर पहुंच गई थी।
बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में 19 किलोग्राम के कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत बढ़कर 1780 रुपये हो गई है। वहीं, कोलकाता में 1882.50 रुपये, मुंबई में 1732 रुपये, चेन्नई में 1944 रुपये हो गई है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
करोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
7 mins agoदिल्ली के किन इलाकों में 26 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें अपना एरिया
48 mins agoदिल्ली-एनसीआर में देर रात आंधी-तूफान के साथ आई बारिश और गिरे ओले
8 hrs agoजामिया में होंगी अब ऑनलाइन क्लास, प्रदर्शनों के बीच यूनिवर्सिटी का ऐलान
23 hrs agoलग्जरी कार और महंगे शौक दिखाकर 20 महिला कांस्टेबल को फंसाया, ठगे 24 लाख
1 day agoदिल्ली के स्कूल में छात्रा ने खुद को लगाई आग, मिला 3 पेज का सुसाइड नोट
1 day agoदिल्ली के किन इलाकों में 25 अक्टूबर को रहेगा पावर कट? देखें लिस्ट
1 day agoदिल्ली को बाढ़ से बचाने का प्लान, यमुना किनारे 99 करोड़ में बनेगी दीवार
1 day agoहिरासत में लिए गए कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, प्रदर्शन में गए थे जामिया
1 day agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बढ़ाया एमसीडी के चार हजार कर्मचारियों का वेतन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines