Lok Sabha MP Chain Snatching: तमिलनाडु के मयिलादुथुराई लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस सांसद आर. सुधा के साथ आज दिल्ली में चेन स्नैचिंग हुई। घटना के बाद मानसून सेशन के लिए संसद पहुंची सांसद से मीडिया ने सवाल किया तो उन्होंने आपबीती सुनाई। उन्होंने बताया कि वह मानसून सत्र के लिए दिल्ली आई हुई हैं और तमिलनाडु भवन में रह रही हैं, क्योंकि उनके सरकारी आवास की व्यवस्था पूरी नहीं हुई है।
सांसद सुधा ने बताया कि आज सुबह करीब 6 बजे वे तमिलनाडु की अन्य महिला राज्यसभा सांसद के साथ दूतावास की रोड पर टहलने गई थीं। इस दौरान हेलमेट पहने एक व्यक्ति आया और उसने गले से चेन झपटी ली। छीना झपटी में उसने कपड़े तक फाड़ दिए। फिर वह फरार हो गया। शोर मचाया, लेकिन कोई मदद करने के लिए नहीं आया। घटना के बाद दोनों सरकारी गेस्ट हाउस की ओर चल पड़ीं। रास्ते में पुलिस वाले मिले और उन्हें घटना की जानकारी दी।
दिल्ली पुलिस ने दर्ज किया स्नैचिंग का केस
सांसद सुधा ने बताया कि पुलिस वालों ने उन्हें शिकायत दर्ज कराने को कहा, लेकिन दूसरे पुलिस थानों को घटना की सूचना देकर अलर्ट नहीं किया। फिर चाणक्यपुरी पुलिस स्टेशन गई और शिकायत दर्ज कराई। दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच भी शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। दिल्ली पुलिस घटनास्थल पर लगे CCTV कैमरे खंगाल रही है। तमिलनाडु भवन और इसके आस-पास के क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
लोकसभा सांसद ने बताया कि उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को लेटर लिखकर ईमेल भी किया है। उम्मीद है कि वे चेन स्नैचिंग मामले में कार्रवाई करेंगे, क्योंकि चौंकाने वाली बात यह है कि जिस इलाके में वे टहल रही थीं, वह VIP इलाका है और सुबह के समय वहां कोई सुरक्षा कर्मी नहीं थी। BJP की ‘डबल इंजन’ वाली सरकार दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा की बात तो करती है, लेकिन सुरक्षा है कहां?
क्या हुआ सांसद सुधा के साथ?
बता दें कि आज 4 अगस्त 2025 की सुबह करीब 6:15 बजे तमिलनाडु के मयिलादुथुराई लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस सांसद आर. सुधा के साथ दिल्ली के चाणक्यपुरी क्षेत्र में चेन स्नैचिंग हुई। स्नैचिंग पोलैंड दूतावास के गेट नंबर 3 और 4 के पास हुई, जब सुधा मॉर्निंग वॉक के लिए निकली थीं। उनके साथ DMK की राज्यसभा सांसद राजाथी सलमा भी थीं। चेन स्नैचिंग के दौरान सांसद सुधा की गर्दन में चोट लगी और उनका चूड़ीदार भी फट गया। सांसद सुधा और उनकी साथी मदद के लिए चिल्लाईं, लेकिन आस-पास मौजूद लोगों ने कोई सहायता नहीं की। घटना के बाद सांस सुधा ने दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल उठाए और कहा कि अगर एक सांसद दिल्ली में सुरक्षित नहीं है, तो आम महिलाएं कहां सुरक्षित होंगी?
संबंधित खबरें
इंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
47 mins agoदिल्ली दंगे में ताहिर हुसैन दोषी करार, कोर्ट ने 7 आरोपियों को किया बरी
3 hrs agoदिल्ली के इन इलाकों में 11 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली, चेक करें अपना इलाका
3 hrs agoदिल्ली में किलेबंदी! 3000+ हिरासत में, CJP प्रोटेस्ट में आज क्या-क्या हुआ?
3 hrs agoCJP प्रोटेस्ट के बीच हिरासत में लिए गए कई वकील, CJI ने दिया दखल
3 hrs agoVideo: केजरीवाल को पुलिस ने हिरासत में लिया, जबरन उठाकर बस में बिठाया
4 hrs agoCJP प्रदर्शन से सेंट्रल दिल्ली में बढ़ी परेशानी, रोडब्लॉक से यातायात प्रभाव
4 hrs agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की वर्दी पर लगे ये छोटे कैमरे क्या हैं?
7 hrs agoदिल्ली में आज 30 सड़कें बंद, डायवर्ट रहेगा रूट; यहां पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
12 hrs agoदिल्ली मेट्रो पर बड़ा अपडेट, अब 57 नहीं 45 स्टेशन बंद; कर सकेंगे इंटरचेंज
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines