हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

फर्जी NIA आईडी दिखाकर नौकरी का झांसा देने वाला गिरफ्तार

दिल्ली के Kotwali Police Station ने फर्जी NIA अधिकारी बनकर नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले आरोपी को लाल किला क्षेत्र से गिरफ्तार किया.
आरोपी पर National Investigation Agency का नकली पहचान पत्र दिखाकर लोगों से पैसे लेने का आरोप है, जबकि मामले में आगे की जांच जारी है.

विज्ञापन

दिल्ली के कोतवाली थाना पुलिस ने नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है. आरोपी फर्जी पहचान पत्र के जरिए खुद को केंद्रीय एजेंसी का अधिकारी बताकर भोले-भाले लोगों को निशाना बना रहा था.

दरअसल 17 फरवरी को गश्त के दौरान कोतवाली थाना पुलिस की टीम को लाल किला के पीछे दिल्ली चलो पार्क के पास संदिग्ध हालत में खड़ी एक काली सैंट्रो कार दिखाई दी जोकि जम्मू कश्मीर नंबर की थी. जांच करने पर कार में दो लोग मिले, जिनमें एक की पहचान जम्मू-कश्मीर के पुलवामा निवासी मुदस्सर के रूप में हुई, जबकि दूसरा एक नाबालिग था.

पूछताछ के दौरान मुदस्सर ने खुद को एनआईए का अधिकारी बताते हुए एक पहचान पत्र दिखाया, लेकिन कार्ड पहली नजर में ही संदिग्ध लगा. दोनों को आगे की पूछताछ के लिए कोतवाली थाना लाया गया.

विज्ञापन

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी जम्मू-कश्मीर का रहने वाला है वो जम्मू कश्मीर में गैराज चलता है बिजनेस अच्छा नहीं चल रहा था इसी के चलते वो पैसा कमाने के लिए आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को दिल्ली में नौकरी दिलाने का झांसा देकर उनसे पैसे लेता था. उसने नाबालिग के परिवार से भी दिल्ली में नौकरी लगवाने का वादा किया था और एडवांस रकम लेकर उसे अपने साथ दिल्ली ले आया. दोनों 12 फरवरी को कश्मीर से निकले और 13 फरवरी की रात दिल्ली पहुंचे, जहां जामा मस्जिद इलाके के एक गेस्ट हाउस में रुके थे.
आरोपी ने दावा किया कि उसने दिल्ली में कुछ लोगों से नौकरी के लिए संपर्क किया था, लेकिन वह अपने दावे के समर्थन में कोई पुख्ता दस्तावेज पेश नहीं कर सका. संयुक्त पूछताछ में यह भी स्पष्ट हो गया कि उसके पास से मिला पहचान पत्र पूरी तरह फर्जी था और संबंधित एजेंसी ऐसा कोई कार्ड जारी नहीं करती.

मामले की गंभीरता को देखते हुए स्पेशल सेल, आईबी और संबंधित केंद्रीय एजेंसी के साथ संयुक्त पूछताछ की गई. ज्वाइंट इंटेरोगेशन रिपोर्ट (JIR) के आधार पर पुष्टि हुई कि आरोपी मुदस्सर फर्जी पहचान पत्र के जरिए खुद को अधिकारी बताकर लोगों से ठगी कर रहा था. जिसके बाद पुलिस ने मुदस्सर के खिलाफ थाना कोतवाली में भारतीय न्याय संहिता की धारा 319(2)/339 (पूर्व में IPC की धारा 419/474) के तहत मामला दर्ज कर लिया . आगे की जांच जारी है. नाबालिग को पुलिस ने छोड़ दिया है पुलिस की जांच ने सामने आया कि मुदस्सर नाबालिग को नौकरी का झांसा देकर दिल्ली लाया था.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola