Kejriwal New Delhi CM Announcement: आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल की जगह दिल्ली की मुख्यमंत्री के लिए आतिशी मार्लेना को चुना है। 17 सितंबर को विधायकों की बैठक में अरविंद केजरीवाल ने आतिशी मार्लेना के नाम का ऐलान किया। इससे पहले विधायकों ने सीएम के नाम का चुनाव करने का अधिकार केजरीवाल को दिया और इसके लिए एक प्रस्ताव पारित किया गया। पार्टी ने 26 सितंबर से दिल्ली विधानसभा का सत्र बुलाया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता गोपाल राय ने कहा कि अगले विधानसभा चुनाव तक आतिशी दिल्ली की मुख्यमंत्री होंगी।
बता दें कि दो दिन पहले रविवार को पार्टी के कार्यालय पर समर्थकों को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने का ऐलान किया था। उन्होंने कहा था कि जब तक जनता अपना फैसला नहीं सुना देती है, वह सीएम की कुर्सी पर नहीं बैठेंगे। दिल्ली शराब घोटाले में ईडी और सीबीआई द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद केजरीवाल के बतौर मुख्यमंत्री जेल से सरकार चलाने को लेकर विपक्षी पार्टियां हमलावर थीं। 13 सितंबर को सीबीआई केस में जमानत मिलने के बाद केजरीवाल ने सीएम पद छोड़ने का फैसला किया है।
ये भी पढ़ेंः CM केजरीवाल ने क्यों किया इस्तीफे का ऐलान? AAP मंत्री सौरभ भारद्वाज ने रिवील की वजह
कालकाजी से पहली बार की विधायक
दिल्ली शराब केस में अरविंद केजरीवाल और कई अन्य वरिष्ठ नेताओं के जेल जाने के बाद आतिशी मार्लेना दिल्ली सरकार की सबसे ताकतवर मंत्री के तौर पर उभरीं। आतिशी कालकाजी विधानसभा से पहली बार कि विधायक हैं।
दिल्ली की शिक्षा नीति बनाने में उनकी अहम भूमिका रही है। आतिशी को केजरीवाल और सिसोदिया का विश्वासपात्र माना जाता है। आतिशी के पास मौजूदा समय में 18 विभाग हैं और उन्हें प्रशासन चलाने का अच्छा अनुभव है। आतिशी को सीएम बनाकर केजरीवाल ने विधानसभा चुनाव से पहले आधी आबादी को साधने का दांव चल दिया है।
ये भी पढ़ेंः ‘आज की क्रूर सरकार ने अंग्रेजों को भी पीछे छोड़ा…’ केजरीवाल ने बताई जेल की कहानी
आतिशी पर बीजेपी की प्रतिक्रिया
वहीं आतिशी मार्लेना को दिल्ली का नया सीएम चुने जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने कहा कि आतिशी के परिवार ने आतंकवादी अफजल गुरु की फाँसी रुकवाने का प्रयास किया था। केजरीवाल नक्सली मानसिकता को बैकडोर से दिल्ली पर थोपने का पाप केजरीवाल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज आम आदमी पार्टी एक ऐसा सीएम चुन रही है, जिसका अन्ना आंदोलन और इंडिया अगेंस्ट करप्शन से कभी कोई नाता नहीं रहा। मिश्रा ने कहा कि दिल्ली की जनता एक नक्सली कम्युनिस्ट मुख्यमंत्री को कभी स्वीकार नहीं करेगी।
संबंधित खबरें
सोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
26 mins agoदिल्ली में सात हजार किलो खराब खोया जब्त कर नष्ट किया
1 hr agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
1 hr agoदिल्ली में 4 नवंबर को कहां गुल रहने वाली है बिजली? चेक करें अपना एरिया
1 hr agoदिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों में बिना कन्फर्म टिकट नहीं मिलेगी एंट्री, जानें
2 hrs agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
2 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने ग्रीन पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी का टाइम किया फिक्स
3 hrs agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
6 hrs agoदिवाली से पहले गैस चैंबर बनी दिल्ली! रोहिणी-जहांगीरपुरी में AQI 400 के पार
9 hrs agoदिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर बना प्रदर्शन स्थल, क्यों प्रोटेस्ट कर रहे पुलिस?
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines