Delhi Traffic News: 6 जुलाई को मुर्हरम है। वहीं 7 जुलाई से शहर में कावंड़ यात्रा शुरू हो जाएगी। एडीसीपी दिनेश कुमार गुप्ता ने बताया कि मुर्हरम में मुख्य जुलूस कर्बला का होता है। यह पुरानी दिल्ली से कनॉड प्लेस और अरविंदो मार्ग होते हुए कर्बला पहुंचते हैं। इसके अलावा भी कई कर्बला है। इसके लिए हमनें विस्तार से ट्रैफिक अरेंजमेंट किया है। कोशिश रहेगी कि जनता को कम से कम असुविधा है। इसके अलावा कांवड़ यात्रा के लिए बैरिकेडिंग होगी। ताकि मुख्य सड़क पर सुगम यात्रा चलता रहे।
रेंज से आएगा 120 का अतिरिक्त बल
एडीसीपी दिनेश ने बताया कि हमारे हर सर्किल और रूट पर पर्याप्त पुलिस बल है। इसके अलावा रेंज में हमारा बल है, वहां से 120 पुलिस बल को मंगवाया जाएगा। त्योहार पर उनकी भी ड्यूटी लगेगी। ताकि दोनों त्योहार शांति से पूरे हो सकें।
ये भी पढ़ें– दिल्ली में एनकाउंटर, कुख्यात नंदू गैंग के 2 बदमाश गिरफ्तार; जानें मंजीत गैंग से क्यों है दुश्मनी
फुटपाथ पर कांवड़ियों के लिए होगी बैरिकेडिंग
एडीसीपी गुप्ता ने बताया कि कावंड यात्रा के लिए हमने 12 जुलाई से 22 जुलाई तक तैयारियां की हैं। कांवड़ यात्रा के सभी मार्गों की पहचान कर ली गई है। मार्ग पर बैरिकेडिंग करने की लगाई जाएंगी ताकि कावंड़िए मुख्य सड़क पर न आएं। कांवड़ यात्रा के आखिरी 2 दिनों में डाक कांवड़ निकलती है। इस दौरान हमारी ट्रैफिक पुलिस फील्ड में तैनात रहेगी और यात्रा के हिसाब से डायवर्जन करती रहेगी।
जुलूस के अनुसार ट्रैफिक होगा डायवर्ट
मुहर्रम जुलूस पर ए़डीसीपी गुप्ता ने कहा कि दिल्ली में हमने यातायात के लिए विस्तृत व्यवस्था की है। यातायात को डायवर्ट करना हमारा काम रहेगा। रूट पर जैसे जैसे जुलूस बढ़ेगा, उसी के अनुसार ट्रैफिक को डायवर्ट किया जाएगा। मुहर्रम जुलूस पर कड़ी निगरानी रखने के लिए पुलिस बल को रूट में तैनात किया जाएगा।
बनाया जाएगा सिंगल विडो सिस्टम
ए़डीसीपी गुप्ता ने बताया कि कांवड़ यात्रा के लिए हमने तैयारियां पूरी कर ली हैं। कावंड़ कैंप, दिल्ली सरकार और आयोजकों के साथ बैठक हो गई है। डीएम ऑफिस में नोडल अफसर रहेंगे जो सिंगल विंडो सिस्टम बनाएंगे। ताकि लोगों को कम असुविधा हो। सभी समस्याओं पर एक ही जगह निर्णय हो सकें।
ये भी पढ़ें– दिल्ली के 62 लाख वाहन फिर दिखेंगे सड़कों पर, पेट्रोल न देने के फैसले पर BJP सरकार का यूटर्न
संबंधित खबरें
स्वतंत्र भारद्वाज को मिली रेगुलर बेल, CJP प्रोटेस्ट में मारपीट का है आरोप
31 mins ago15 महीनों में 208 बार तोड़े ट्रैफिक के नियम, 4 लाख से ऊपर का जुर्माना
5 hrs agoASHA वर्कर्स को अब मिलेंगे 6000 रुपये, CM रेखा गुप्ता आज बांटेंगी चेक
5 hrs agoदिल्ली में INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन के चलते कई रूट डायवर्ट, पढ़ें एडवाइजरी
7 hrs agoCEC विवाद के बीच दिल्ली में बढ़ी सुरक्षा, विपक्ष के मार्च से पहले कड़ा पहरा
8 hrs agoप्रदर्शनकारी महिलाओं से मारपीट के दावों पर क्या बोले दिल्ली पुलिस के DCP?
16 hrs agoछात्रों की सुरक्षा पर दिल्ली LG ने की बैठक, पुलिस गश्त बढ़ाने के निर्देश
23 hrs agoफाइल स्टेट से एल्गोरिदमिक स्टेट तक, भारत में डिजिटल शासन का बदलता दौर
1 day agoदिल्ली दंगा मामले में HC का फैसला, हेट स्पीच पर FIR-SIT जांच की मांग ठुकराई
1 day agoदिल्ली की हवा पिछले तीन महीने में सबसे खराब! 187 पर पहुंचा AQI
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines