Kanjhawala death case: 12 किलोमीटर सड़क पर घसीटने से अंजलि की मौत मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पहले इसकी प्रोविजनल रिपोर्ट आई है। दिल्ली के स्पेशल सीपी लॉ एंड ऑर्डर, सागर प्रीत हुड्डा ने मंगलवार शाम को कहा- मृत लड़की के पोस्टमॉर्टम की प्रोविजनल रिपोर्ट से पता चलता है कि मृत्यु से पहले की चोटें, सदमा और रक्तस्राव और शरीर को घसीटना मौत का कारण था।
इन आशंकाओं पर लगा लगाम
स्पेशल सीपी ने आगे यह स्पष्ट किया कि लड़की के शरीर पर ऐसी कोई चोट नहीं मिली है जो यौन उत्पीड़न का संकेत दे रही हो। आगे उन्होंने बताया कि मामले में एक चश्मदीद का पता चला है। जिसके बयान लिए जा रहे हैं। पुलिस जांच के दौरान कुछ अन्य तथ्य भी सामने आए हैं।
वहीं, पोस्टमार्टम के बाद मृतका का पार्थिव शरीर दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में स्थित उसके उसके आवास पर पहुंचा चुका है। आगे उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उसके घर पर काफी संख्या में लोग एकत्रित हैं। घर के आसपास बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है। इससे पहले दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने अंजलि की मां से फोन पर बात की है। सीएम ने खुद ट्वीट कर यह जानकारी दी। सीएम ने अपने ट्वीट में लिखा कि पीड़िता की मां से बात हुई है। बेटी को न्याय दिलवाएंगे। बड़े से बड़ा वकील खड़ा करेंगे। सीएम ने परिजनों को 10 लाख रुपय मुआवजा देने का ऐलान भी किया है।
संबंधित खबरें
दिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर बना प्रदर्शन स्थल, क्यों प्रोटेस्ट कर रहे पुलिस?
2 hrs agoJNU के प्रोफेसर अकोइजम को दिल्ली HC से राहत, बर्खास्तगी के आदेश पर लगी रोक
4 hrs agoदिल्ली-NCR में 'बहुत खराब' हवा के कारण GRAP II लागू, जानें क्या पाबंदियां?
6 hrs agoदिल्ली में कहां रहेगा पावर कट? 3 नवंबर की एरिया वाइज टाइमिंग यहां देखें
9 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
9 hrs agoदिल्ली में गैर BS-6 वाहनों की एंट्री पर रोक के बाद बॉर्डर पर भीषण जाम
10 hrs agoदिल्ली-शिमला-धर्मशाला फ्लाइट शुरू, जानें नया विंटर शेड्यूल
11 hrs agoदिल्ली मेट्रो में खालिस्तान समर्थक नारे लिखने के मामले में 3 गिरफ्तार
12 hrs agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
13 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines