दिल्ली में 1 जून की शाम को तेज और धूल भरी आंधी चली। इसके बाद बारिश भी हुई, जिससे मौसम सुहावन हो गया। हवा की रफ्तार अधिक थी, जिससे कुछ जगहों पर नुकसान होने की खबर सामने आई है। इसी बीच दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंडिंग करने जा रहे एक विमान के यात्रियों की सांस उस वक्त अटक गई, जब तेज हवा के कारण विमान लैंडिंग करने में असफल रहा।
रायपुर से दिल्ली आ रहा था विमान
रायपुर से दिल्ली जा रही इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E 6313 में धूल भरी आंधी के कारण फंस गई। लैंडिंग की कोशिश कर रहा विमान को फिर से आसमान में जाना पड़ा, जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया। इसके बाद विमान हवा में कई चक्कर लगाने के बाद सुरक्षित रूप से दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरा। इससे जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में पायलट को यह कहते सुना जा सकता है कि हवा की गति 80 किमी/घंटा तक थी और इससे विमान को लैंड होने में समस्या आई। कुछ देर बाद विमान सुरक्षित लैंड हो गया।
देखें वीडियो
इस बारे में दिल्ली एयरपोर्ट प्रशासन को सूचना मिलने पर सभी एमरजेन्सी सेवाओं को अलर्ट कर दिया गया था। पायलट ने एयर ट्राफिक कंट्रोलर (ATC) को अपनी स्थिति के बारे में अवगत कराया, जिसके बाद ATC ने विमान की दोबारा रनवे पर लैंडिंग करवाई।
संबंधित खबरें
1984 हिंसा के पीड़ितों को न्याय दिलाने हरि नगर पहुंचीं Rekha Gu रेखा गुप्ता
6 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 2 नवंबर को कटेगी बिजली? चेक करें शटडाउन लिस्ट
10 hrs agoग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
15 hrs agoदिल्ली में आज से Grap की पाबंदियां लागू, BS6 से नीचे के वाहनों पर रहेगी रोक
17 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
1 day agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
1 day agoरामलीला मैदान रैली से आज थमेगी दिल्ली की रफ्तार! ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
1 day agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग में विकास कार्यों का किया उद्घाटन
1 day agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day agoदिल्ली के किन इलाकों में 1 नवंबर को कटेगी बिजली? देखें शेड्यूल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines