Delhi Weather Update: राजधानी दिल्ली के साथ-साथ एनसीआर के कई शहरों के लोगों के दिन की शुरुआत शनिवार को बारिश के साथ हुई। रात में छाए बादल आखिरकार तेज गर्जना के साथ शनिवार सुबह साढ़े चार बजे के बाद बरस पड़े। ज्यादातर इलाकों में बादल अब भी छाए हैं और मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार दिन में भी बारिश हो सकती है। फिलहाल दिल्ली-एनसीआर में हल्की बूंदाबांदी हो रही है।
इस बीच जलभराव के चलते कुछ इलाकों में वाहनों की रफ्तार थमने की खबर आ रही है। बदरपुर, आश्रम, लाजपतनगर और आनंद विहार समेत दिल्ली में कई जगहों पर जलभराव से जाम लग गया है। कुछ स्थानों पर एक फीट से अधिक पानी भरा हुआ है।
पारा गिरने के अनुमान
दिल्ली के अलावा, नोएडा और ग्रेटर नोएडा समेत कई इलाकों में बारिश होने की जानकारी मिली है। राजधानी दिल्ली के कर्तव्य पथ पर बारिश की तस्वीरें भी समाचार एजेंसी एएनआई ने जारी की हैं। इसमें दिल्ली में कई जगहों पर बारिश हो रही है।
वहीं, मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में सवेरे से ही रुक-रुक कर हो रही बारिश से पारे में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे गर्मी व उमस से राहत मिलने के आसार हैं।
गर्मी से राहत मिलने के आसार
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, दो-तीन दिन आसमान में हल्के बादल छाए रहने और बारिश होने के आसार हैं। कुल मिलाकर आगामी सोमवार तक दिल्ली-एनसीआर के लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलती रहेगी।
गिर सकता है तापमान
मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, दिल्ली के साथ एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में मानसून रूठा हुआ है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में तो काफी समय से बारिश नहीं हो रही है। इस बीच पिछले कई दिनों से तेज धूप और उमस ने भी लोगों को परेशान कर दिया है। इस बीच दो-तीन बारिश से तापमान में गिरावट आ सकती है।
शुक्रवार रहा सबसे गर्म दिन
पिछले कई दिनों से खुस्क मौसम के चलते दिल्ली और एनसीआर के शहरों में गर्मी पड़ रही है। आलम यह रहा है दिल्ली-एनसीआर में अगस्त महीने का सबसे गर्म दिन शुक्रवार (18 अगस्त) रहा। आईएमडी के मुताबिक, शुक्रवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वायु प्रदूषण से राहत बरकरार
मौसम की मेहबानी से दिल्ली और एनसीआर के शहरों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) की स्थिति ठीक है। शुक्रवार को दिल्ली का एक्यूआई 153 रहा और शनिवार को बारिश के बाद इसमें और कमी आ सकती है। कुल मिलाकर वायु प्रदूषण से लोगों को राहत मिली हुई है।
संबंधित खबरें
दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर बड़ा अपडेट, अब 57 नहीं 45 स्टेशन रहेंगे बंद
4 mins agoदिल्ली में 10 अक्टूबर को इन रास्तों पर जाने से बचें, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
53 mins agoजंतर-मंतर इलाके में बंद रहेगा इंटरनेट, एयरटेल-Jio और MTNL को दिए निर्देश
3 hrs agoदिल्ली में 10 अक्टूबर को 'लॉकडाउन'! किन-किन चीजों पर रहेगा बंद का असर?
3 hrs agoCJP प्रदर्शन के चलते दिल्ली में अलर्ट! CP में कल दुकानें-रेस्टोरेंट बंद
5 hrs agoअनुमति नहीं मिलने पर भी जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेगी CJP, दीपके का ऐलान
5 hrs agoदिल्ली में कल स्कूलों में चलेंगी ऑनलाइन क्लास, कॉलेजों में परीक्षा स्थगित
6 hrs agoJNU ने यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद प्रोफेसर को नौकरी से निकाला
6 hrs agoवर्दी के पीछे भी इंसान है…, दिल्ली पुलिस का नागरिकों के नाम खुला खत
7 hrs ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines