I.N.D.I.A Coordination Committee meeting, नई दिल्ली: बीते दिनों में हुए विधानसभा के उपचुनावों के परिणाम को देख खुश हो रहे I.N.D.I.A महागठबंधन ने अभी से साल 2024 में होने लोक सभा चुनाव को लेकर रणनीति बनानी शुरू कर दिया है।
बंगाल, यूपी, झारखंड के विधानसभा उपचुनाव के नतीजों को I.N.D.I.A भले ही अपने पक्ष की जीत मान रही हो लेकिन मुंबई की बैठक के बाद I.N.D.I.A गठबंधन की असली चुनौती अब शुरू होने जा रही है। बता दें कि दिल्ली में 13 सितंबर को शरद पवार के घर I.N.D.I.A कोऑर्डिनेशन कमेटी की अहम बैठक की जाएगी। इस बैठक में गठबंधन दलों के बीच राज्यों में सीटों के बंटवारे को लेकर सभी बाते तय की जाएगी।
जानकारी के अनुसार, इस बैठक में बिहार और यूपी में कांग्रेस के रोल के अलावा आम आदमी पार्टी की सीटों को लेकर गहन चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही इस बैठक में किस राज्य में किस पार्टी को लेकर क्या पेंच फंस रहा है इस पर भी चर्चा होगी।
नगीना लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे चंद्रशेखर आजाद
सबसे बड़े राजनीतिक सूबे उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की राजनैतिक हालात किसी से छिपी नहीं हैं। इसके बावजूद कांग्रेस आने वाले लोकसभा चुनाव में यूपी की 18-20 सीट पर जीत का सपना देख रही है। हालांकि समाजवादी पार्टी इसके जरा भी तैयार नहीं है। इसके अलावा चंद्रशेखर आजाद भी लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए तैयार है। खबरों के अनुसार रावण नगीना लोकसभा सीट से चुनाव लड़ना चाहते हैं लेकिन समाजवादी पार्टी उन्हें इस सीट से टिकट नहीं देना चाहती है। इसके अलावा राष्ट्रीय लोकदल की सीटों की संख्या पर भी अंतिम फैसला होना है।
न्यूज़ 24 के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक़ चंद्रशेखर आजाद खुद चाहते हैं कि वो आरएलडी के सिंबल पर चुनाव लड़े जिससे स्थानीय समीकरण जाट, मुसलमान,दलित का मज़बूत समीकरण उन्हें जीत की ओर अग्रसर करें लेकिन फ़िलहाल अखिलेश यादव ने अपने राजनीतिक पत्ते अब नहीं खोले हैं । दबाव बढाते हुए अखिलेश मध्य प्रदेश और राजस्थान में भी अपने लिए सीट मांग सकते हैं।
बिहार: उत्तर भारत के सबसे अहम राज्य बिहार में लोकसभा में 40 सीटें हैं। सीटों का बंटवारे को लेकर आम सहमति बनाना सबसे मुश्किल इसी राज्य में है। लालू और नीतीश की महत्वाकांक्षाओं के बीच कांग्रेस को कितनी सीटें मिलेंगी इस पर सबकी नज़रें हैं। हालांकि कांग्रेस पीछले लोकसभा के चुनाव के नतीजों को लेकर 10 सीटों पर अपनी जीत की दावेदारी कर रही है। वहीं, बिहार में लालू-नीतीश कांग्रेस को 6 सीटें देने का मन बना रहे हैं। इसी बीच वाम दल भी सीटों की मांग कर रही हैं।
दिल्ली-पंजाब
दिल्ली और पंजाब के विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत के बाद अब आम आदमी पार्टी की राजनीतिक इच्छाएं बढ़ रही हैं, जो महागठबंधन के लिए मुश्किल का सबब बन रही है। बता दें कि आप ने अभी तक कांग्रेस के साथ चुनाव लड़ने पर फैसला किया है। दोनों पार्टियों के बीच का मतभेद जगजाहिर है। सूत्रों की माने तो आम आदमी पार्टी दिल्ली और पंजाब की सीटों के बदले गुजरात और हरियाणा की सीटों की मांग कर रही है।
महाराष्ट्र की सीट को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। पूरे राज्य में एनसीपी और शिवसेना की काफी अच्छी पकड़ है। जिसे दोनों पार्टियां किसी किमत पर खोना नहीं चाहती है।
दरअसल, एनसीपी, शिवसेना में टूट के पहले कांग्रेस राज्य गठबंधन में तीसरे नम्बर का दल थी और एनसीपी-शिवसेना की जोडी के सामने बैकफुट पर थी। इन सबसे भी बड़ा सिरदर्द तो बंगाल है। जहां सीएम ममता किसी कीमत पर लेफ्ट साथ आने को तैयार नहीं हैं। ऐसे में बंगाल के लिए फॉर्मूला निकालना एक बड़ी चुनौती है।
हालांकि जब न्यूज़ 24 ने कांग्रेस महासचिव तारिक अनवर से जब ये सवाल किया कि तो उन्होंने बड़ी सहजता के साथ कहा कि ये सवाल सिर्फ़ मीडिया के लिये चुनौती है सीटें की संख्या और बँटवारा सही समय पर हो जायेगा । बीजेपी ज़्यादा खुश न हो, इंडिया गठबंधन में सब बंटवारा हो जाएगा, और जिन राज्यों में थोड़ा बहुत दिक्कत है उसी के लिए कमेटी बनी है जो मामलों को चर्चा करके सुलझा लेगी।
संबंधित खबरें
'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
8 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
9 hrs agoरामलीला मैदान रैली से आज थमेगी दिल्ली की रफ्तार! ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
12 hrs agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग में विकास कार्यों का किया उद्घाटन
15 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
16 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 1 नवंबर को कटेगी बिजली? देखें शेड्यूल
16 hrs agoदिल्ली-NCR में 5 से 20 नवंबर तक वर्क फ्रॉम होम, निर्माण कार्यों पर भी रोक
18 hrs ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
18 hrs agoदिल्ली में टूटा ठंड का रिकॉर्ड, 75 साल बाद 30 अक्टूबर का दिन रहा सबसे ठंडा
1 day agoहड़ताल खत्म होने के बाद जामिया में इस तारीख से शुरू होगी ऑफलाइन क्लास
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines