Delhi High Court Verdict: दिल्ली हाई कोर्ट ने एक बहू को उसका अधिकार दिलाया है और उसके सास-ससुर की याचिका खारिज करते हुए एक अहम फैसला सुनाया है, जो देशभर की उन बहुओं के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है, जो इस बहू जैसी समस्या से जूझ रही हैं, जिसे न्याय मिला है. जस्टिस संजीव नरूला की बेंच ने याचिका पर सुनवाई करते हुए अहम टिप्पणी की.
‘न माफी मागूंगा, न पछतावा है’, CJI पर जूता फेंकने की कोशिश करने वाले राकेश किशोर का बयान आया सामने
कानूनी प्रक्रिया बिना नहीं निकाल सकते
हाई कोर्ट जस्टिस ने कहा कि शादी के बाद बहू परिवार की सदस्य बन जाती है. अगर मां-बाप बेटे को बेदखल कर दें तो भी उसे ससुराल से कानूनी प्रक्रिया पूरी किए बिना नहीं निकाला जा सकता. पति को घर से निकाले जाने के बावजूद वह अपने सास-ससुर के घर में रह सकती है. सास-ससुर उसे पति के साथ जाने को मजबूर नहीं कर सकते, जब तक वह खुद उसके साथ न जाना चाहे.
15 साल पुराने केस का हुआ निपटारा
बता दें कि विवाद 2010 से चल रहा था और याचिका का निपटारा हाई कोर्ट ने 15 साल बाद 16 अक्टूबर 2025 को किया. सास-ससुर का केस वकील काजल चंद्रा ने लड़ा और बहू की वकील संवेदना वर्मा थीं. साल 2011 में पति-पत्नी के संबंध खराब हो गए थे और विवाद कोर्ट तक पहुंचा, लेकिन पत्नी ने घर नहीं छोड़ा. वह घर में ही लेकिन अलग रहने लगी.
कुत्ते के विवाद में हाई कोर्ट का अहम फैसला, जानवर को लेकर दिल्ली में भीड़े थे पड़ोसी
याचिकाकर्ता के द्वारा दी गई ये दलील
इस बीच बहू के ससुर दलजीत सिंह की मौत हो गई तो उसकी सास ने अपने और पति की ओर से याचिका दायर करके दलील दी कि प्रॉपर्टी स्वर्गीय दलजीत सिंह की खुद से कमाई हुई प्रॉपर्टी है और इस पर बहू का अधिकार नहीं है. घरेलू हिंसा से महिलाओं के संरक्षण अधिनियम के तहत भी यह घर उसका नहीं, लेकिन जज ने कहा कि बेटे को बेदखल कर दो, तब भी उसे नहीं निकाल सकते.
शादी होने के बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी हुए बिना बहू को घर से निकाला ही नहीं जा सकता, चाहे कुछ भी हो. इसलिए वर्तमान स्थिति बरकरार रहेगी. बहू ग्राउंड फ्लोर पर और सास पहली मंजिल पर ही रहेगी, जिस दिन बेटे-बहू के आपसी विवाद का कानूनी निपटारा होगा, उस दिन बहू को घर छोड़ना पड़ेगा. यह फैसला पति के साथ घर से निकाली गई बहुओं के लिए नजीर है.
संबंधित खबरें
जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन बैन, फिर भी दिल्ली पुलिस ने CJP ने मांगी इजाजत
23 mins agoसरकार ने युवाओं के साथ वकीलों और पत्रकारों को भी नहीं छोड़ा- केजरीवाल
1 hr ago'अब पूरा देश...', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर रोक को लेकर बोले अभिजीत दीपके
2 hrs agoजंतर-मंतर पर अब नहीं कर पाएंगे धरना या प्रदर्शन, दिल्ली पुलिस का बड़ा फैसला
3 hrs agoदिल्ली पुलिस की ब्रो संग मस्ती, CJP प्रोटेस्ट के तनाव के बीच वायरल हुई रील
3 hrs agoदिल्ली-NCR में अचानक क्यों बरसे बादल? IMD की सेटेलाइट तस्वीर से खुला राज
4 hrs agoमेट्रो में सीट को लेकर मारे थप्पड़, तोड़ दिया दम; पूर्व IAS और बेटा अरेस्ट
6 hrs agoअरविंद केजरीवाल के खिलाफ FIR दर्ज, जानें दिल्ली पुलिस ने क्यों लिया एक्शन?
6 hrs agoतेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
9 hrs agoअलर्ट! दिल्ली में आज राजीव चौक समेत 6 मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines